Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर से बाहर जाने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेटेड, जान लें सबके नाम
Bigg Boss 18 Nomination: बिग बॉस 18 इस समय दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। कंटेस्टेंट्स जमकर ड्रामा कर रहे हैं और खूब लड़ाई-झगड़े भी हो रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार का नॉमिनेशन टास्क बहुत ही मजेदार होने वाला है।
कंटेस्टेंट्स को लगेगा करंट
इस बार घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स को करंट लगने वाला है। नॉमिनेशन टास्क में अब कई कंटेस्टेंट्स आपको शॉक्ड कर देंगे। बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में घर के कन्फेशन रूम में जो भी कंटेस्टेंट दूसरे शख्स को नॉमिनेट करने के लिए उसका नाम लेगा उसे हाथ पर बंधे बैंड के कारण करंट लगेगा।

7 कंटेस्टेंट्स के सिर पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार
-अब ये करंट किस-किस को लगने वाला है वो नाम भी रिवील हो चुके हैं।
-इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो सदस्य नॉमिनेटेड हुए हैं उन सभी के नाम सामने आ गए हैं।
-इस बार 3 या 4 नहीं बल्कि पूरे 7 कंटेस्टेंट्स के सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटकने वाली है।
-इनमें से कई ऐसे नाम हैं जो इस सीजन के काफी स्ट्रॉन्ग दावेदार माने जा रहे हैं।
इस हफ्ते कौन-कौन होगा नॉमिनेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रुतिका, शिल्पा शिरोडकर, अरफीन खान, शहजादा धामी, अविनाश मिश्रा, एलिस कौशिक और ईशा सिंह इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। इनमें से कोई एक शख्स आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में शो से बाहर हो जाएगा।
कौन होगा इस बार बिग बॉस से बाहर
इस हफ्ते की परफॉर्मेंस नमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की आगे की जर्नी तय करेगी। जो कंटेस्टेंट दर्शकों को एंटरटेन कर पाएगा या जो उनका दिल जीत पाएगा वो ही बिग बॉस के घर में टिक पाएगा। हालांकि लोगों की मानें तो एलिस, ईशा और अविनाश सुरक्षित हो सकते हैं। ये तीनों अब तक शो में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications