करण वीर मेहरा के साथ रोमांटिक बॉन्ड पर चुम दरांग ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'हम घर के अंदर'
बिग बॉस 18 खत्म हो गया है। 19 जनवरी को इस सीजन का फिनाले था, इस बार ट्रॉफी करण वीर मेहरा के हाथ आई है। उन्होंने विवियन डीसेना को हराया है। वहीं, रजत दलाल भी टॉप 3 में थे। टॉप 5 में अविनाश मिश्रा और चुम दरांग भी थी। चुम और करण के बीच दोस्ती भी काफी गहरी है। टिकट टू फिनाले टास्क में भी करण ने चुम के लिए खेला था।
दोनों के बीच रोमांटिक एंगल भी दिखा है। करण ने कई बार अपने दिल की बात चुम को बतानी चाही है। अब घर से बाहर आने के बाद चुम दरांग ने करण के साथ रोमांटिक बॉन्ड क बारे में बात की है। न्यूज 18 से बात करते हुए उन्होंने कहा, ये दोस्ती बनी रहेगी। हम लोगों ने सिर्फ घर के अंदर के लिए फ्रेंडशिप नहीं बनाया है। हमारी ये दोस्ती घर के बाहर भी बनी रहेगी।

बातचीत में चुम से पूछा कि क्या करण रोमांटिक तरीके से आपने जुड़े हुए हैं। जवाब में चुम ने हंसते हुए कहा ये मुझे नहीं पता है। करण की जीत पर चुम ने कहा कि मुझे खुशी है, लेकिन मैं निराश भी हूं। क्योंकि मैं जीत नहीं पाई। लेकिन मैं टॉप 5 में थी और मेरा दोस्त जीता है। मुझे उम्मीद थी कि मैं ट्रॉफी जीत जाऊंगी, लेकिन वो नहीं हो पाया। बता दें, इस फिनाले में आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर के भी पहुंचे थे। आमिर अपने बेटे की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म लवयापा के प्रमोशन के लिए आए थे। इनकी फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिनाले में रजत और चाहत का डांस भी हुआ। दोनों नोक झोक करते हुए डांस कर रहे थे। वहीं, घर में दो ग्रुप्स करण और विवियन के बीच फेस ऑफ भी हुआ। फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स भी आए थे। इसके अलावा टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के माता पिता को भी बुलाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications