Bigg Boss 17: अंकिता नहीं बल्कि इस हसीना संग डांस करते दिखे 'बेशर्म' विकी जैन, लोग बोले- 'बीवी गई तेल लेने'
Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' जबसे शुरू हुआ है, शो के दमदार कंटेस्टेंट्स विकी जैन और अंकिता लोखंडे के बीच काफी खटपट दिख रही है। बदलते दिन के साथ दोनों के बीच की दूरियां भी बढ़ ही रही हैं। अब हालिया वीडियो में विकी ने अंकिता को छोड़ एक हसीना का हाथ थामा, जिसके बाद वे बहुत ट्रोल हो रहे हैं।
बीते दिनों विकी जैन और अंकिता के बीच हाथ उठाने को लेकर खूब बवाल मचा था। हालांकि विकी ने हाथ उठाया नहीं था लेकिन अंकिता काफी डरी हुई सी लगीं। इसके बाद भी लोगों ने विकी को खूब लताड़ लगाई थी। अब एक और वीडियो सामने आया था, जिसके बाद विकी को फिर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

दरअसल, शो में मुनव्वर को लेकर चली कॉन्ट्रोवर्सी के बाद आयशा खान की एंट्री हुई। हालिया एपिसोड में विकी पत्नी अंकिता को छोड़ आयशा के साथ डांस करते दिखे, जिसके बाद देखते ही देखते लोगों ने विकी को जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया और बेशर्म तक बता डाला।
वीडियो में सभी घरवाले एक दूसरे के साथ डांस कर रहे हैं। इस बीच पत्नी अंकिता संग चल रही खटपट के बीच विकी आयशा संग डांस करते दिखे। लेकिन लगता है फैंस को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
लोग कहने लगे कि विकी भइया अपनी पत्नी को छोड़कर आयशा से चिपक रहे हैं। एक ने कहा कि विकी भइया अंकिता में कम और आयशा में ज्यादा इंट्रस्टेड हैं। एक ने कहा कि विकी भइया तो बेस्ट हैं। पहले सना और अब आइशा। बीवी गई तेल लेने।
वहीं एक और यूजर ने कहा कि जरा विकी की हिम्मत तो देखो। वो खुद ही अंकिता से पूछ रहा है कि तुम नाराज क्यों हो। इतना सब होने के बाद भी कोई ऐसा कैसे कर सकते है। बताते चले कि ये पहली बार नहीं है जब विकी पर फैंस इस तरह से भड़के हों।
इससे पहले भी एक इंसिडेंट में विकी अंकिता पर हाथ उठाते उठाते रुक गए थे। ऐसा लगा मानो वो अंकिता को थप्पड़ जड़ने वाले हैं। लेकिन इधर फिर अंकिता ने खुद कह दिया था कि ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, ये सब फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
य़हां देखें वीडियो...
{document1}












Click it and Unblock the Notifications