Big Boss 17: सनी आर्य ने कोविड में शुरू किया यूट्यूब चैनल, इन आइडियाज पर करते हैं काम, जानें कौन है ये शख्स
Big Boss 17 Sunny Arya: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 शुरू हो चुका है। इस शो के पहले एपिसोड से ही दर्शकों को कंटेस्टेंट्स की ड्रामेबाजी देखने को मिल रही है। वहीं इस बार शो में कई मजेदार कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। इस बार शो में टीवी सेलेब्स से लेकर फेमस यूट्यूबर्स को भी शामिल किया गया है। इन्हीं में से एक हैं फेमस प्रैंक स्टार और यूट्यूबर सनी आर्य। सनी आर्य बिग बॉस 17 में एंट्री कर चुके हैं और घर में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।
कौन हैं बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट सनी आर्य
सनी आर्य दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले हैं और एक फेमस यूट्यूबर हैं। यूट्यूब पर तहलका प्रैंक नाम से उनका एक चैनल हैं, जहां पर वह अपनी वीडियोज की मदद से लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट करते हैं। उनकी वीडियोज लोगों के बीच काफी फेमस है। लोग उनके प्रैंक्स देखना काफी पसंद करते हैं। उनके प्रैंक वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और ऐसे में उनके वीडियोज पर लाखों व्यूज आते हैं।

कोविड काल में सनी ने शुरू किया था यूट्यूब चैनल
सनी आर्य के अनुसार उन्होंने अपने प्रैंक स्पेशल यूट्यूब चैनल की शुरुआत कोविड काल के समय की थी। यूनिक आइडियाज, दमदार कॉमेडी और बेहतरीन एक्टिंग के चलते उनके वीडियोज काफी कम समय में फेमस हो गए। आज के समय में उनके यूट्यूब चैनल तहलका प्रैंक पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साथ ही उन्होंने कई और चैनल भी क्रिएट कर लिए हैं जिसमें से एक चैनल तहलका व्लॉग्स है जहां पर वह अपने पर्सनल व्लॉग शेयर करते हैं। वहीं सनी आर्य का एक चैनल हेल्पिंग सनी आर्य नाम से भी है, जहां पर वह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वीडियो बनाते हैं।
बिग बॉस 17 में तहलका मचा रहे हैं सनी आर्य
सनी आर्य सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7 लाख फॉलोअर्स हैं। आपको बता दें कि उनके इस काम में उनकी पत्नी दीपिका आर्य भी साथ देती हैं। वहीं सनी कई बार अपने वीडियोज में अपनी पत्नी के साथ भी प्रैंक कर चुके हैं। सनी के यूनीक आइडियाज उन्हें दूसरे यूट्यूर्स से अलग बनाते हैं। सोशल मीडिया के बाद अब सनी बिग बॉस 17 के घर में तहलका मचा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications