Bigg Boss 17: कौन है सना रईस खान? बिग-बॉस में हुई ग्रैंड एंट्री, आर्यन खान के ड्र्ग्स केस से है कनेक्शन
Who Is Sana Raees Khan Bigg Boss 17: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का शो बिग-बॉस 17 की शुरूआत हो चुकी है। शो में इस बार कई तरह के बदलाव किए गए हैं। 15 अक्टूबर को शो में घरवालों यानी सभी कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। इस लिस्ट में 17 कंटेस्टेंट्स हैं जिसमें कुछ टीवी जगत के मशहूर सेलिब्रिटीज हैं। इसमें सबसे ज्यादा जिस नाम की चर्चा हो रही है वो है सना रईस खान। आइए जानते हैं आखिर ये कौन है और आर्यन खान की वजह से क्यों चर्चा में आईं।
बिग-बॉस 17 में सना रईस खान की एंट्री हुई जो कि पेशे से एक क्रिमिनल वकील हैं। ऐसे में हर कोई यही सोच रहा होगा कि आखिर वकील को क्यों बिग-बॉस में बुलाया गया और इसके पीछे आखिर क्या वजह है। आपको बता दें कि, सना रईस खान का बॉलीवुड से नहीं बल्कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से कनेक्शन रहा है।

दरअसल, जिस वक्त आर्यन खान ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए थे उस वक्त सना सबसे ज्यादा चर्चा में आई थीं। कोर्ट में सना ने दावा किया था कि जब अविन साहू और आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था, तब उनके पास कोई ड्रग्स नहीं था। सना ने अपने इस दावे के कारण क्लाइंट अविन साहू को बेल दिलवाई थी और इससे आर्यन खान को इस दावे के बेस पर बेल मिलने में मदद मिली थी।
अब बिग-बॉस 17 में सना रईस खान की एंट्री हो चुकी है। लोग लगातार गूगल पर इनका नाम सर्च कर रहे हैं। अब देखना होगा कि बिग-बॉस के घर में इनकी वकालत कितनी काम आती है। इस बार बिग-बॉस में अन्य 16 कंटेस्टेंट्स में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग धोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान और सोनिया बंसल हैं जिनकी एंट्री हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications