Bigg Boss 17: प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा करेंगी बिग बॉस 17 में एंट्री, सामने आई ये बड़ी बात

Bigg Boss 17: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस अपने 17वें सीजन के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये शो आगामी 15 अक्टूबर 2023 से टीवी पर प्रसारित होने वाला है। इस शो में शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम अब तक सामने आ चुके हैं। हालांकि अभी भी कुछ कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल खबर है कि बिग बॉस 17 में प्रियंका चोपड़ा की बहन एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं।

15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है बिग बॉस 17
आगामी 15 अक्टूबर 2023 (रविवार) को इस शो का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड है। इसी एपिसोड में पता चलेगा कि कौन कौन से कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में शामिल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ इस शो में शामिल हो सकती हैं। वहीं ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी इस शो में हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में खबर है कि प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी इस शो का हिस्सा हो सकती हैं।

mannara chopra

प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा होंगी शो में शामिल
खबर है कि मन्नारा चोपड़ा को बिग बॉस 17 के लिए अप्रोच किया गया है। आपको बता दें कि मन्नारा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजन सिस्टर हैं। उन्होंने साल 2014 में फिल्म जिद के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके अलावा मन्नारा संदामारुथम, कावल, जक्कन्ना, थिक्का, दुष्ट और सीता जैसे तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

मन्नारा का वीडियो हुआ था वायरल
कुछ समय पहले ही मन्नारा चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। दरअसल फिल्म प्रोड्यूसर एएस रवि कुमार चौधरी ने अपनी फिल्म थिरागबदरा सामी के एक इवेंट के दौरान मन्नारा को जबरदस्ती गाल पर किस कर लिया था। इस वीडियो का फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हैं मन्नारा
वीडियो के वायरल होने के बाद कहा जा रहा था कि मन्नारा चोपड़ा प्रोड्यूसर एएस रवि कुमार चौधरी के अचानक किए गए किस से थोड़ा असहज हो गई थीं। लेकिन इसके बाद सफाई देते हुए खुद मन्नारा ने कहा था कि प्रोड्यूसर ने ऐसा किसी गलत इरादे से नहीं किया था। आपको बता दें कि मन्नारा चोपड़ा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की काफी फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तेलुगू इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+