Bigg Boss 17 Highlights: मुनव्वर ने कटघरे में खड़े होकर दिए सवालों के जवाब, बुरी तरह टूटे कॉमेडियन
Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 के बीते एपिसोड में मुनव्वर की सभी ने धज्जियां उड़ाईं खासतौर से विक्की जैन ने उनके और आयशा के रिश्ते पर सवाल खड़े किए। वहीं अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंड़े के बीच जमकर बहसबाजी हुई। लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि अभिषेक ने कुछ गलत शब्दों का प्रयोग किया। आइए जानते हैं कि बीते एपिसोड में क्या कुछ हुआ।
बिग-बॉस 17 के बीते एपिसोड में बिग-बॉस ने इतने दिनों में बहुत कुछ देख लिया है। घर के सभी कोने में हर वक्त सिर्फ मुनव्वर की ही चर्चा हो रही है। तो इस मुद्दे को आज यहीं खत्म कर दो। आज सभी उससे सीधे सवाल मुंह पर पूछेंगे। जिसका जवाब मुनव्वर को देना होगा। इस तरह से बिग-बॉस ने घर में अदालत लगाई। इस दौरान मुनव्वर और आयशा के रिश्ते की धज्जियां उड़ी।

मुनव्वर को कटघरे में खड़ा करके उनसे विक्की ने पूछा कि वह आयशा के आने के बाद मन्नारा को इग्नोर क्यों कर रहे हैं। इसका जवाब दिया कि, मन्नारा उनके लिए बहुत पजेसिव थीं। इस वजह से उन्हें हमेशा से ही दिक्कत थी। वह नहीं चाहते कि उनकी दोस्ती खत्म हो। इसके अलावा विक्की ने और कई तीखे सवाल पूछे।
विक्की ने मुनव्वर से पूछा कि, वह हमेशा से नाजिला का जिक्र करते थे लेकिन जब से शो में आयशा आईं हैं वह उनके बारे में अब बात भी नहीं करते। हालांकि इस दौरान अंकिता लोखंडे मुनव्वर को सपोर्ट करती हुई नजर आईं। उन्होंने कहा कि मुनव्वर ने कभी किसी का बुरा नहीं किया। तभी विक्की कहते हैं कि, तुम तो इसे फेक कहती थी अब क्या हुआ। जिस पर एक्ट्रेस जवाब में कहती हैं, 'मुनव्वर अपनी दोस्ती में कहीं भी फेक नहीं रहे हैं।' हालांकि ये सुनकर विक्की हैरान रह जाते हैं।
इसके बाद आयशा बताती है कि उन दोनों कि मुलाकात कैसे हुई और वह नाजिला से कैसे संपर्क में आईं। उन्होंने कहा कि, 'जब मुनव्वर ने मुझे नाजिला के बारे में सब बताया था। उसके बाद मैंने उनसे बात की थी तब तक हम रिलेशन में आ चुके थे। मैंने एक दिन नाजिला को कॉल किया और मुझे पता चला कि वह दोनों अभी भी एकसाथ हैं और ये सुनकर मुझे झटका लगा।' इसके बाद मुनव्वर काफी इमोशनल हो गए और ये देखकर मन्नरा ने उन्हें गले लगा लिया।
आयशा का कहना है कि वह मुनव्वर से शादी करना चाहती थीं लेकिन अब उन पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं। इस दौरान मुनव्वर और मन्नारा काफी क्लोज नजर आए। तभी अनुराग कहते हैं कि ये सब ड्रामा है और मुनव्वर अपनी ही गलती की वजह से पूरी तरह फंस चुके हैं। इस एपिसोड के बाद फैंस को ऐसा लगने लगा है कि अब मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती फिर से सही हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications