Bigg Boss 17 Highlights: मन्नारा चोपड़ा की आयशा से हुई बहस, औरा करेंगे अब घर पर राज
Bigg boss 17 highlights: बिग-बॉस 17 शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है सभी कंटेस्टेंट के बीच जीतने की होड़ मच गई है। हर कोई अपने तरीके से गेम खेल रहा है। अब बीते एपिसोड में कैप्टेंसी को लेकर घर में खूब हंगामा हुआ। उधर मन्नारा और मुनव्वर फारुकी की दोस्ती में अब दरार आ गई है। दोनों की दोस्ती में अब धीरे-धीरे दूरियां बढ़ती जा रही हैं। आइए जानते हैं कि, पिछले एपिसोड में क्या कुछ हुआ।
शो की शुरुआत आयशा खान से होती है। अभिषेक मन्नारा की साइड लेते हुए उनसे कहते हैं कि, आपको और मुनव्वर को साथ देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों फिलहाल रिलेशनशिप में हैं। तभी आयशा जवाब देती हैं कि, 'ऐसा कुछ नहीं है मुनव्वर से मैं प्यार करती हूं इसलिए बात करना अच्छा लगता है। लेकिन उसने मुझे काफी हर्ट किया है जिसके लिए मैं कभी माफ नहीं करूंगी।'

इसके बाद सभी घरवाले आपस में आयशा के बारे में बात करते हैं। ईशा कहती हैं कि मुनव्वर की आयशा ने इमेज खराब कर दी। वहीं अनुराग कहते हैं कि ये सब प्लान है। पहले मुनव्वर नाजिला के साथ थे फिर वो आयशा के साथ हो गए क्योंकि वह शो का हिस्सा बनीं। जिसके लिए उन्होंने आयशा को सॉरी तक कह दिया।
इसके बाद मन्नारा और आयशा के बीच बातचीत हुई। मन्नारा उन्हें समझाती हैं कि अब भी वक्त है वो मुनव्वर से दूर हो जाएं वरना बाद में खुद पछताएंगी। वह जो भी शो में करने आई थीं वो नहीं हो पाएगा। बहुत ऐसी वजह है जिसकी वजह से मैं मुनव्वर से बात नहीं कर रही। मन्नारा ने आयशा से यह भी पूछा कि क्या मुनव्वर से अगर वह बात करती हैं तो क्या उन्हें चिढ़ होती है? इसके जवाब में आयशा बोलीं कि मुझे इन सबसे कोई दिक्कत नहीं होती।
आयशा और मुनव्वर के रिश्ते की वजह से सभी घरवाले खफा हैं। कोई इसे सच्चा प्यार बता रहा है तो कोई इसे गेम का हिस्सा। उधर अंकिता लोखंडे और विक्की के बीच फिर से बहसबाजी हुई। एक्ट्रेस ने विक्की से कहा कि वह उन्हें अकेला छोड़ दें क्योंकि उन्हें कुछ देर के लिए खुद के साथ वक्त बिताना है।
इसके अलावा घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ जिसमें घरवालों को एक दूसरे के सर पर बोलत फोड़नी थी। इस दौरान सभी घरवाले के बीच कैप्टेंसी की होड़ में जमकर बवाल भी हुआ। जहां विक्की ने नील को कैप्टेंसी से बाहर किया तो वहीं मन्नारा ने इस बार अनुराग को बाहर किया। हैरान की बात ये थी कि अभिषेक ने मन्नारा को बाहर कर दिया। रिंकू और अंकिता ने एक दूसरे की सर पर बोतल फोड़ कर कैप्टेंसी की रेस से बाहर किया। अंत में के पॉप स्टार औरा बचे और वह इस हफ्ते के कैप्टन बन गए।












Click it and Unblock the Notifications