Bigg Boss 17 Highlights: मुनव्वर फारुकी पर आयशा खान ने लगाए आरोप, विक्की से नाराज हुई अंकिता
Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ इस हफ्ते खानजादी घर से बेघर हो गईं। वहीं आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री से मुनव्वर फारुकी काफी ज्यादा परेशान नजर आए। इसके अलावा शो में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की ऐश्वर्या और नील से जबरदस्त बहसबाजी हुई। आइए जानते है बीते एपिसोड में घर में क्या कुछ हुआ।
इस हफ्ते वीकेंड के वार में सलमान खान ने मुनव्वर फारुकी की जमकर डांट लगाई। इतना ही नहीं एक्टर ने उन्हें गेम खेलने की तरीके को लेकर सुनाया। इसके बाद मुन्नवर काफी शांत हो जाते हैं। घरवाले उनके इस व्यवहार को देख दंग रह गए। इस बीच मुनव्वर को अपना एक्स बॉयफ्रेंड बताने वाली आयशा खान की शो में एंट्री होती है जिससे मुनव्वर के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। बिग-बॉस ने दोनों की मुलाकात कराई और आयशा ने मुनव्वर पर कई गंभीर आरोप लगाए।

इसके अलावा शो में विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा के बीच दोस्ती देखकर अंकिता लोखंडे को जलन होने लगती है। एक्ट्रेस को मनाने के लिए विक्की जैन कमरे में आते हैं और रोमांटिक होने की कोशिश करते हैं। लेकिन अंकिता का गुस्सा शांत नहीं होता और वह विक्की पर भड़क जाती हैं। इसके बाद ऐश्वर्या अभिषेक के पास जाती हैं और अंकिता के गुस्से के मजाक उड़ाया।
शो में मुनव्वर के लिए एक टीशर्ट आती है जिसे देखकर वह अंदाजा लगाते हैं कि ये नाजिल ने भेजी है। इस टीशर्ट में उनके लिए खास संदेश भी लिखा था। लेकिन तब तक मुनव्वर को ये नहीं मालूम था कि शो में जल्द ही आयशा की एंट्री होगी। इसके अलावा मुनव्वर ने मन्नारा से नाजिल का जिक्र किया और बताया कि उन्हें चिल शब्द से सख्त नफरत है।
हर बार की तरह बीते रविवार को भी अरबाज और सोहेल खान ने बिग-बॉस के घर में कंटेस्टेंट से साथ जमकर मस्ती की। घर के अंदर दोनों पुलिस चौकी ले आए और सभी कंटेस्टेंट से कहा कि वह घर का मोस्ट वॉन्टेड कंटेस्टेंट कौन है उसका नाम लें। जैसे ही अंकिता की बारी आती है उन्होंने ऐश्वर्या का नाम लिया। बस फिर क्या था दोनों इस बात पर आपस में भिड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications