Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस से बेघर हुईं खानजादी, अब इस कंटेस्टेंट की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 रिएलिटी शो में हर हफ्ते अब धीरे-धीरे अब सभी कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो रहे हैं। इस हफ्ते नॉमिनेट कंटेस्टेंट में नील भट्ट, अभिषेक, विक्की जैन और खानजादी थे। लेकिन कम वोटों के कारण इस बार शो से बाहर खानजादी बाहर हो गईं। उनके घर से बेघर होने के बाद बाबू भैया और अभिषेक कुमार खूब फूटफूट कर रोए।

जैसे ही सभी कंटेस्टेंट्स खानजादी को अलविदा कहने के लिए इकट्ठा हुए तो अभिषेक कुमार काफी इमोशनल हो जाते हैं। हालांकि खानज़ादी उन्हें चुप कराती हैं और उन्हें प्यार से हग करती हैं। इसके बाद अभिषेक उनसे कहते हैं, 'इंतजार करना मेरा बाहर।' इसके खानजादी ने सभी को आखिरी बार गुडबाय कहा और मुस्कुराते हुए बिग बॉस 17 के घर से चली गईं।

bigg boss 17

इस दौरान शो को थोड़ा मजेदार बनाने के लिए भारती सिंह अपने पति हर्ष के साथ आती हैं। वह अपना वीडियो बनाकर कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करती हुई नजर आईं। भारती और हर्ष नए टास्क करवाते हैं। इसमें भारती कंटेस्टेंट्स को टास्क देती हैं। वह एक स्टेटमेंट देती हैं सबसे पूछती हैं कि ये उनके लिए किसने कहा। जिसके सभी में आपस में जंग छिड़ जाती है।

जहां एक तरफ खानजादी के जाने से घर का माहौल थोड़ा इमोशनल हो जाता है। शो के आखिरी में अभिषेक, ईशा और समर्थ के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई। अभिषेक ईशा पर पर्सनल बातें घर में शेयर करने पर भड़कते हुए दिखे। जिससे घरवाले हैरान रह जाते हैं। उधर समर्थ ईशा से परेशान है क्योंकि तमाम इंसल्ट के बावजूद भी वह अभिषेक से बात करती है।

खानजादी के जाने के बाद अब खबर है कि बिग बॉस 17 में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। जिसका कनेक्शन मुनव्वर फारूकी से है जो कि इस वक्त घर के कैप्टन हैं। इश कंटेस्टेंट का नाम आयशा खान है जो पेशे से मॉडल और इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने ये जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। हालांकि मेकर्स की तरफ से ऐलान नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+