Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: नॉमिनेट हुए 8 कंटेस्टेंट्स, मकान पर लगा ताला, अंकिता-विक्की को पड़ी डांट
Bigg Boss 17 Episode Day 50: 'बिग बॉस 17' इस समय टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बन चुका है। इन दिनों बिग बॉस के घर में भरपूर ड्रामेबाजी देखने को मिल रही है। घर वाले एक दूसरे के साथ खूब झगड़ा कर रहे हैं और एक दूसरे पर कई तरह के आरोप भी लगा रहे हैं। विक्की जौन और अंकिता लोखंडे के बीच भी मनमुटाव जारी है। वहीं मन्नारा चोपड़ा भी अंकिता लोखंडे से गुस्सा हैं। फिलहाल घर से तहलका बाहर हो गए हैं। बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ लेकिन इसके पहले बिग बॉस ने सबको मकान से ही निकाल दिया और चौक पर लाकर खड़ा कर दिया।
बिग बॉस ने खाली करवाए मकान
बीते एपिसोड में बिग बॉस बताते हैं कि महोल्ले के तीनों कमान शट डाउन हो रहे हैं। तीनों मकानों को फौरन खाली कर दिया जाए। बिग बॉस कहते हैं- आप लोगों के पास 20 मिनट है। सभी अपने जरूरत का सामान लेकर चौक पर आ जाएं। इसके बाद पूरे घरवाले चौक पर बैठ जाते हैं। फिर बिग बॉस विक्की से पूछते हैं कि क्या होगा। तो विक्की ने कहते हैं कि उन्हें नहीं पता तो बिग बॉस ने कहा कि वो बोल रहे थे चिल्लाकर कि रिशफलिंग होगी।

अंकिता, विक्की और अभिषेक को पड़ी डांट
बिग बॉस ने तीनों मकानवालों के अहम पावर के बारे में बताते हुए घर वालों को फटकार लगाई। बिग बॉस ने कहा- दिल, दिमाग और दम के मकानवालों ने उस हिसाब से मकान को नहीं दिखाया, जैसे दिखाना था। सभी ने मुखौटे पहन रखे हैं और दिखावा कर रहे हैं। इसलिए अब मुझे दिखावा नहीं देखना है। इस दौरान बिग बॉस ने अंकिता, विक्की और अभिषेक को जमकर लताड़ा।
घरवालों को बिग बॉस ने चौक पर किया शिफ्ट
बिग बॉस ने ग्रुप्स भी बनाए। विक्की जैन के ग्रुप में अनुराग, सना, अभिषेक, खानजादी और अंकिता हैं। वहीं, दूसरा ग्रुप मन्नारा का है जिसमें मुनव्वर, ईशा, समर्थ, रिंकू और नील हैं। वहीं, ऐश्वर्या और अरुण के लिए बिग बॉस कहते हैं कि इनकी इंडीविजुअल जर्नी अभी तक शुरू ही नहीं हुई है। इसलिए आप सभी मोहल्ले के चौक में शिफ्ट होते हैं और अब से यहीं रहिए।
अंकिता लोखंडे ने की घर जाने की जिद
इसके बाद विक्की जैन को समर्थ जुरैल बिग बॉस की कही बातों की वजह से काफी कुछ सुनाते हैं। उनको ताने मारते हैं, जिसके बाद विक्की के अलावा, अभिषेक, खानजादी और अंकिता उन पर चिढ़ जाते हैं। इन सबकी आपस में बहस हो जाती है। इसके बाद मन्नारा और मुनव्वर बात करते हैं कि कुछ लोग यहां अपनी बनाकर चल रहे हैं। तब मुनव्वर उन्हें समझाते हैं कि सब अपना अपना गेम खेल रहे हैं। दूसरी तरफ अंकिता काफी परेशान हो जाती हैं और विक्की से कहती हैं कि उन्हें घर जाना है। उन्हें ये सब पसंद नहीं आ रहा है।
बिग बॉस ने करवाई नॉमिनेशन की प्रक्रिया
इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को बीबी कॉफी शॉप में बुलाते हैं और कहते हैं कि तीन से ज्यादा जिस भी सदस्य पर कॉफी फेकी गई, वो नॉमिनेट हो जाएगा। आपको बता दें कि नील भट्ट पूरे सीजन के लिए पहले से ही नॉमिनेटेड हैं, इसलिए वह इस कार्य में हिस्सा नहीं ले पाए।












Click it and Unblock the Notifications