Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: घर की सफाई को लेकर बिग बॉस ने लगाई सबकी क्लास, क्यों रोने लगीं जिग्ना वोरा

Bigg Boss 17 Episode Day 38: टेलीविजन का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में इस समय जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। घरवाले एक दूसरे से बहस करते नजर आ रहे हैं। वहीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच भी तकरार जारी है। दर्शकों को शो के हर एक एपिसोड में काफी मजा आ रहा है। वहीं बीते एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई है। घर की गंदगी को लेकर बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को खूब फटकार लगाई है।

रिंकू धवन और खानजादी की हुई लड़ाई
बीते एपिसोड में खानजादी और रिंकू धवन के बीच घमासान लड़ाई देखी गई। रिंकू कंटेस्टेंट खानजादी से कहती हैं- तुम्हारा काम सिर्फ अटेंशन पाना है, इसके अलावा शो में तुम कुछ नहीं करने आई हो। इसका जवाब देते हुए खानजादी कहती हैं- मैं जो भी करने आई हूं मुझे अच्छे से पता है। फिर दोनों के बीच तीखी बहस होने लगती है जिसके बाद रिंकू बोलती है तुमसे बात करना ही बेकार है।

jigna vora

जिग्ना वोरा कैमरे पर फूट-फूटकर रोईं
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के सामने जिग्ना वोरा खूब रोती हैं। वह कहती हैं- तुमको लगता होगा रसोई में इतनी देर तक खड़े रहकर काम करना आसान है। मैंने इतना काम किया है इसलिए मैं आज यहां खड़ी हूं। इसके बाद वहां मौजूद घरवाले जिग्ना को चुप कराने लगते हैं।

बिग बॉस ने लोगों की लगाई क्लास
वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस घर को गंदा बनाए रखने के लिए सारे कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते हैं। बिग बॉस कहते हैं- आप लोग घर को साफ नहीं रख रहे हैं। पूरा घर अस्त-व्यस्त कर दिया है। किचन से लेकर बेडरूम तक सभी कुछ गंदा पड़ा है। ये सब देखकर बिग बॉस नाराज हो जाते हैं और वह घरवालों को सजा देते हुए उनका सामान अपने पास रख लेते हैं। वहीं सभी घरवालें अपना सामान बचाने की कोशिश करते हैं और घरवालें बिग बॉस को सॉरी भी बोलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+