Bigg Boss 16: शो जीतने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए MC Stan, फैंस के सामने कैसा रहा रिएक्शन?

शो जीतने के बाद एमसी स्टैंड बिग-बॉस के घर से बाहर निकले जहां फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

MC Stan Public Appearance: सोनी टीवी के सबसे पसंदीदा शो में से एक बिग-बॉस के 16वें सीजन का अंत हो गया है। बीती रात, शो के धमाकेदार फिनाले में लोगों के चहीते रैपर एमसी स्टैंड बिग बॉस 16 का खिताब जीता। शो में प्रियंका सेकंड रनर-अप रहीं। शो जीतने के बाद एमसी स्टैंड बिग-बॉस के घर से बाहर निकले जहां फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

MC Stan

एमसी स्टैंड ने पैपराजी को दिया फ्लाइंग किस
वीडियो में एमसी स्टैंड ब्लैक प्रिटेंड पैंट सूट में दिख रहे हैं। जैसे ही पैपराजी ने उनका नाम पुकारा तो, स्टैंड ने अपना बर्साते हुए सभी को फ्लाइंग किस दिया। इसके बाद वह आगे बढ़ गए। एमसी स्टैंड की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि, बिग-बॉस की ट्राफी जीतने के बाद ये पहली बार था जब स्टैंड अपने फैंस से रूबरू हुए। इस शो में जीते एम स्टैंड को इनाम के तौर पर 31.80 लाख के साथ एक ट्रॉफी और कार गिफ्ट के तौर पर मिली है।

एमसी स्टैंड ने जीता बिग बॉस 16 का खिताब
बिग-बॉस शो के बाद स्टैंड ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह शो के होस्ट सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, हमने इतिहास रच दिया है। हमेशा अपनी असली पहचान दिखाई नेशनल टीवी पर, हिप-हॉप रैप सुनाया। अम्मी का सपना पूरा हो गया और ट्रॉफी पी टाउन आ गई। जिस जिसने प्यार दिखाया सबको हक है....आखिर तक स्टैन'।

फैंस दे रहे जीत की बधाई
बता दें कि, बिग-बॉस शो में शिव और प्रियंका दूसरे और तीसरे स्थान पर थे। वहीं अभिनेता अर्चना गौतम चौथे स्थान पर रहीं। सात फेरे: सलोनी का सफर जैसे टीवी शो के लिए जानी जाने वाली शालीन भनोट पांचवें स्थान पर रहीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस स्टैंड को लगातार जीत की बधाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+