Bigg Boss 16 Winner: 'बिग बॉस 16' के विनर बने एमसी स्टैन, ट्रॉफी और कैश मनी पर जमाया हक
Bigg Boss 16 Winner Mc Stan: एमसी स्टैन के विनर बनते ही अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ बिग बॉस 16 रिएलिटी शो अब खत्म हो गया है।

Bigg Boss 16 Winner Mc Stan: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन बन गए है। एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी और कैश प्राइज को अपने नाम कर लिया है। साथ ही उन्हें एक i10 Nios गाड़ी भी मिली है। प्रियंका चाहर चौधरी से बेघर होने के बाद शिव ठाकरे और एमसी स्टैन के बीच फाइनल मुकाबला चला जिसमें से एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जनता के वोटों के आधार पर एमसी स्टैन को बिग बॉस 16 का विनर चुन लिया गया है। शो के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे 5 टॉप कंटेस्टेंट्स में एक एक एक करके 3 लोग घर से बेघर हो गए हैं और उसके बाद एमसी स्टैन और शिव ठाकरे के बीच कड़ी टक्कर हुई जिसमें से शिव को हराते हुए एमसी स्टैन ने जीत हासिल कर ली है।

एमसी स्टैन बने शो के विनर
आपको बता दें कि 12 फरवरी की शाम 7 बजे से बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले शुरू हुआ था जिसमें घर में 5 टॉप कंटेस्टेंट्स मौजूद थे जिनमें प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम शामिल थे। ऐसे में एमसी स्टैन के विनर बनते ही अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ ये रिएलिटी शो अब खत्म हो गया है।

शालीन भनोट का हुआ एविक्शन
सबसे पहले शालीन भनोट का बिग बॉस 16 का सफर खत्म हो गया। वह शो में 5वें नंबर पर रहे। शालीन भनोट को घर में सच्चा आदमी का टैग भी मिला। वह कभी ओवरएक्टिंग के चलते तो कभी सही आदमी बनने के लिए भी सुर्खियों में रहे। हालांकि शालीन ने बिग बॉस में भरपूर फैंस को एंटरटेन किया। यही वजह है कि शालीन बिग बॉस के टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी पहुंचे थे।

अर्चना गौतम भी हो गईं आउट
इसके बाद सिलबट्टा क्वीन अर्चना गौतम बिग बॉस ट्रॉफी के बेहद करीब थीं। वह मजबूत कंटेस्टें भी रहीं लेकिन प्रियंका, शिव और एमसी स्टैन उन पर भारी पड़ गए। शालीन भनोट के बाद अर्चना गौतम शो से बाहर हो गई हैं। वोटों के आधार पर उनका एलिमिनेशन हो गया।
प्रियंका चाहर चौधरी हुईं बेघर
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 के विनर बनने से चूक गई हैं। एमसी स्टैन और शिव ठाकरे की लोकप्रियता के आगे प्रियंका चाहर चौधरी की पॉपुलैरिटी फिकी पड़ गई थी। बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में वह टॉप 3 में थीं और यहीं उनका बिग बॉस 16 का सफर खत्म हो गया। वह बिग बॉस 16 के घर से बेघर हो गई हैं।

एमसी स्टैन ने जबरदस्त खेला गेम
शिव मंडली के प्यारे और दुलारे एमसी स्टैन जब बिग बॉस 16 घर में आए थे तो शायद लोगों ने अंदाजा नहीं लगाया था कि वह बिग बॉस 16 में इतनी लंबी पारी खेल जाएंगे। मगर उनका अलग अंदाज और ईमानदारी बिग बॉस के दर्शकों को खूब पसंद आई और वह फिनाले के टॉप 2 तक पहुंच गए थे।












Click it and Unblock the Notifications