Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' के स्टेज पर कैटरीना को देख खुश हो गए सलमान खान, साथ में किया ऐसा रोमांटिक डांस
Bigg Boss 16 Katrina kaif: इस बार 'बिग बॉस 16' के वीकेंड पर कैटरीना कैफ शो के होस्ट सलमान खान के साथ नजर आएंगी। शादी के बाद पहली बार कैटरीना कैफ किसी टीवी रिएलिटी शो का हिस्सा बनेंगी।
Bigg Boss 16 Katrina kaif: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' फिलहाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बिग बॉस 16 शुरू होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। हालांकि बीच में शो के होस्ट सलमान खान को डेंगू हो गया था जिसके चलते उनकी जगह पर कुछ दिनों तक बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने इस शो की कमान संभाली थी। लेकिन अब फिर से सलमान खान की वापसी होने वाली है। शो में इस वीकेंड के वार पर काफी धमाल देखने को मिलेगा। आज 'शुक्रवार का वार' में न सिर्फ सलमान खान शो में वापसी करेंगे, बल्कि वह घरवालों को फटकार लगाते भी नजर आएंगे। साथ ही इस बार 'बिग बॉस 16' के वीकेंड पर कैटरीना कैफ भी सलमान के साथ नजर आएंगी। शादी के बाद पहली बार कैटरीना कैफ किसी टीवी रिएलिटी शो का हिस्सा बनेंगी।

सलमान खान के साथ शो में नजर आएंगी कैटरीना
आपको बता दें कि नवंबर 2021 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी कर ली थी। जल्द ही उनकी शादी की पहली सालगिरह भी आने वाली है। कैटरीना की शादी के बाद से सलमान खान ने उनसे दूरी बनाई हुई थी। दोनों किसी भी इवेंट में साथ नजर नहीं आए थे। यहां तक कि सलमान खान एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। हालांकि बाद में दोनों ने साथ में उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की बची हुई शूटिंग पूरी की थी। लेकिन अह कैटरीना बिग बॉस 16 के होस्ट सलमान खान के साथ एक ही स्टेज पर नजर आने वाली हैं।

प्रोमो में नजर आया दोनों का रोमांटिक डांस
बिग बॉस 16 के आज के एपिसोड का प्रोमो शो के मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस प्रोमो को देखने के बाद से सलमान और कैटरीना के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में कैटरीना कैफ और सलमान खान एक साथ 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच एक खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। 'बिग बॉस 16' का यह प्रोमो देखकर फैंस का दिल खुश हो गया है। सोशल मीडिया पर सलमान और कैटरीना का ये डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान और कैटरीना का हो गया था ब्रेकअप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। लेकिन कुछ पर्सनल कारणों के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी कैटरीना और सलमान के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। सलमान खान आज भी कैटरीना कैफ को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं।

सलमान और कैटरीना ने कई फिल्मों में किया साथ काम
आपको बता दें कि सलमान खान भले ही खुद कैटरीना कैफ की शादी में शामिल नहीं हुए थे लेकिन उनकी दोनों बहने अपने पतियों के साथ कैटरीना की शादी में पहुंची थीं। मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार सलमान खान ने ही कैटरीना कैफ को बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनने में मदद की थी। सलमान खान और कैटरीना कैफ ने एकसाथ 'युवराज', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर', 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्में की हैं। ऐसे में कैटरीना आज भी सलमान खान को अपनी लाइफ का खास हिस्सा मानती हैं।

'फोनभूत' के प्रमोशन के लिए कैटरीना पहुंचीं बिग बॉस 16
सलमान खान और कैटरीना कैफ का 'बिग बॉस 16' का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। कैटरीना कैफ के साथ 'बिग बॉस 16' में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। दरअसल तीनों स्टार्स अपनी फिल्म 'फोन भूत' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। फिल्म 'फोन भूत' आगामी 4 नवंबर को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications