'मैं घमंडी हो रहा था, इसलिए भगवान ने मुझे थप्पड़ मारा...', Metoo के आरोपों पर छलका साजिद खान का दर्द

'मैं घमंडी हो रहा था, इसलिए भगवान ने मुझे थप्पड़ मारा...', Metoo के आरोपों पर छलका साजिद खान का दर्द

मुंबई, 03 अक्टूबर: सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया लोकप्रिय और विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन बिग बॉस 16 का आगाज हो चुका है। शनिवार को हुए ग्रैंड प्रीमियर में बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान को में बतौर कंटेस्टेंट देखकर बिग बॉस के फैंस हैरान हो गए हैं। साजिद खान पर साल 2018 में #MeToo आंदोलन के दौरान कई लड़कियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसके बाद से साजिद खान लाइमलाइट से दूर थे। सलोनी चोपड़ा, राचेल व्हाइट और मंदाना करीमी सहित कुछ अभिनेत्रियों एक के बाद एक साजिद खान पर MeToo के आरोप लगाए थे। अब बिग बॉस 16 में Metoo के आरोपों पर साजिद खान का दर्द छलका है।

'पिछले 4 सालों से मैं घर पर बिना काम के बैठा हूं...'

'पिछले 4 सालों से मैं घर पर बिना काम के बैठा हूं...'

शनिवार 1 अक्टूबर को प्रीमियर एपिसोड में साजिद खान ने खुलासा किया कि वह पिछले चार सालों बिना काम के घर पर बैठे हैं। साजिद खान ने कहा, "मेरे पास ज्यादा काम नहीं था, पिछले चार सालों से मैं घर पर बैठा हूं। इसलिए, जब कलर्स टीम ने मुझे फोन किया तो, मैंने फौरन फैसला किया कि मुझे यहां आना चाहिए और अपने बारे में शायद कुछ सीखना चाहिए। अगर मैं यहां घर का सारा काम खुद करता हूं, तो मुझे लगता है कि मैं और अधिक अच्छा और विनम्र व्यक्ति बनूंगा।"

'जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं...'

'जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं...'

मी टू के आरोपों के बारे में परोक्ष रूप से बात करते हुए, साजिद खान ने कहा, "मैंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और पिछले चार मेरी जिंदगी में बहुत खराब रहे हैं।'' साजिद खान को रोकते हुए सलमान खान कहते हैं, '' एक ही उतार देखा है, बाकी सब तो चढ़ाव था।'' जिस पर साजिद खान कहते हैं, ''एक ही उतार बहुत बड़ा उतार था, जो मैंने देखा है।''

'मुझे तो मेरी सफलता ने बर्बाद कर दिया...'

'मुझे तो मेरी सफलता ने बर्बाद कर दिया...'

साजिद खान ने अपनी दो सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस विफलताओं, हिम्मतवाला और हमशकल्स के बारे में भी बात की। साजिद खान ने कहा, ''एक कहावत है कि असफलता लोगों को नष्ट कर देती है। लेकिन मेरे मामले में, मेरी सफलता ने मुझे बर्बाद कर दिया है। मेरी लगातार तीन फिल्में हिट गई। मैं लगातार तीन हिट फिल्मों के साथ बहुत घमंडी हो गया था। इसलिए मुझे लगा कि मेरी कोई भी फिल्म पिट नहीं सकती है और फ्लॉप नहीं होगी, मुझे लगने लगा था कि मैं कभी भी गलत फिल्म नहीं बना सकता हूं।''

'इसलिए सर्वशक्तिमान ने मुझे थप्पड़ मारा...'

'इसलिए सर्वशक्तिमान ने मुझे थप्पड़ मारा...'

साजिद खान ने आगे कहा, "मैंने अहंकारी बयान देना शुरू कर दिया, इसलिए सर्वशक्तिमान ने मुझे थप्पड़ मारा और मेरी फिल्म हिम्मतवाला फ्लॉप हो गईं। एक फिल्म के पिट जाने के बाद मैं थोड़ा विनम्र हो गया लेकिन एक और थप्पड़ मिला और हमशकल्स भी फ्लॉप हो गई। हमशकल्स के बाद, मैंने अपना चेहरा छुपा लिया।''

'MeToo के आरोप के बाद कैसे मुझे लात मारी गई...'

'MeToo के आरोप के बाद कैसे मुझे लात मारी गई...'

साजिद खान ने आगे बताया कि कैसे MeToo के आरोप के बाद उन्हें लात मारी गई और हाउसफुल 4 से बाहर कर दिया गया। साजिद खान ने कहा, ''"मैंने हमशकल्स के बाद लिखना शुरू किया। मैं हाउसफुल 4 बना रहा था, लेकिन फिल्म से बाहर हो गया। मेरा क्रेडिट छीन लिया गया। मुझे लगा कि यह सब भगवान का तरीका है। मुझे यह बताने के लिए कि मुझे थोड़ा अच्छा इंसान बनना है।''

MeToo के बाद साजिद खान को किया गया था बैन

MeToo के बाद साजिद खान को किया गया था बैन

साजिद खान, निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान के भाई हैं। MeToo के आरोप लगने के बाद साजिद खान को इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया था। साजिद खान को फिल्म डायरेक्ट करने से बैन किया गया था। साजिद खान को उनके निर्देशन वाली हाउसफुल 4 से भी हटा दिया गया था, जिसे तब फरहाद सामजी ने संभाला था।

हाउसफुल 4, कॉमेडी फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म थी। दिवाली 2019 पर हाउसफुल 4 रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सनोन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+