BB 16: गोरी नागोरी को घर के अंदर हिजाब में देख फूटा यूजर्स का गुस्सा, बॉयफ्रेंड सनी चौधरी का आया रिएक्शन
Bigg Boss 16 Gori Nagori Hijab: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' जारी है। शो के अंदर लड़ाई, मस्ती और प्यार-मोहब्बत हर बार के सीजन की तरह हाई लेवल पर है। इस बीच हाल ही में घर के अंदर पहली बार दर्शकों ने गोरी नागोरी को हिजाब पहने देखा था। जिसके बाद राजस्थान की शकीरा कही जाने वाली गोरी सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के गुस्से का शिकार हो गईं। वहीं अब उनके बॉयफ्रेंड सनी का रिएक्शन सामने आया है।

घर के अंदर पहली बार हिजाब में दिखीं गोरी
इस हफ्ते गोरी को घर के अंदर पहली दफा हिजाब पहने देखा गया था, दरअलस, जब गोरी बाथरुम के बाहर हिजाब पहनकर निकलती हुईं दिखाई दी थी, जिसको सबसे पहले टीना दत्ता ने देखकर'ओह नाइस, सो क्यूट' बोला था। गोरी का यह वीडियो सोशल पर सामने आने के बाद नेटिज़न्स का गुस्सा उन पर फूट पड़ा। वहीं अब हिजाब पर टाइम्स नाउ से बात करते हुए गोरी के बॉयफ्रेंड सनी चौधरी ने सोशल मीडिया रिएक्शन पर खुलकर बात की।

'जो ऐसा कर रहा है, वो...'
जब सनी से पूछा गया कि गोरी के साथ सोशल मीडिया पर हो रहे आलोचना पर उनका क्या कहना है तो उन्होंने कहा, "बात यह है कि कोई किसी के धर्म के बारे में बात नहीं कर सकता और जो लोग ऐसी बातें कह रहे हैं वे मूर्ख हैं। आप हर किसी को मुसलमान होने के नाते हिजाब पहनने से नहीं रोक सकते। क्योंकि वे यही कहना चाह रहे हैं।"

बिग बॉस 16 में भी एंट्री कर सकते हैं सनी
सनी ने आगे कहा कि अगर गोरी एक मुस्लिम है , तो उससे पहले वह एक अच्छी इंसान है, धर्म बाद में आता है। एक लड़की जो 30 दिनों तक उपवास करती है और दिन में 5 बार नमाज पढ़ती है, तो वह बिग बॉस के घर के अंदर ऐसा क्यों नहीं करेंगी।" कई रिपोर्टों से पता चलता है कि सनी बिग बॉस 16 में भी एंट्री कर सकते हैं, हालांकि अभी तक इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

गोरी नागोरी फेमस डांसर
आपको बता दें कि दर्शकों की तरफ से गोरी को काफी पसंद किया जा रहा है। गोरी नागोरी फेमस डांसर हैं। जो राजस्थानी और हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं। मुस्लिम फैमिली में पैदा होने वाली गोरी का रियल नेम गोरी मलिक है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका परिवार उनके डांस के खिलाफ थे।












Click it and Unblock the Notifications