Bigg Boss 16: फराह खान ने टीना दत्ता को कहा 'भड़काने वाली', शालीन भनोट के सामने कही ऐसी बात
Bigg Boss 16: फराह खान शो के कंटेस्टेंट्स टीना और शालीन के पास गईं और सबके सामने कहा कि उनकी लव स्टोरी से सब बोर हो गए हैं। दोनों बिल्कुल फेक लगते हैं।

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' ने अपने फुलऑन ड्रामे के साथ लोगों के दिल में एक अलग जगह बना रखी है। टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों जमकर राज कर रहा है। घर में हर दिन कुछ न कुछ देखने को मिल रहा है। शो के कंटेस्टेंट एक दूसरे के साथ आरोप प्रत्यारोप का गेम खेलते नजर आ रहे हैं। इसी बीच शो में थोड़ा इमोशनल टच देने के लिए कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों को घर के अंदर बुलाया गया है। इसी कड़ी में शो के कंटेस्टेंट साजिद खान से मिलने के लिए उनकी बहन फराह खान पहुंचीं। बहन से गले लगते ही साजिद खान इमोशनल हो गए। वहीं फराह खान ने घर के अंदर मौजूद कई कंटेस्टेंट्स के बारे में ढेर सारी बाते कहीं।
बहन फराह को देख इमोशनल हुए साजिद खान
आपको बता दें कि बिग बॉस 16 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में इसमें कई सारे ट्विस्ट नजर आ रहे है। इस बार शो में कंटेस्टेंट्स के घरवाले आए और उनसे मिले। घर में साजिद खान की बहन फराह खान की एंट्री हुई, जिनके आते ही साजिद काफी इमोशनल हो गए थे। फराह ने उन्हें गले लगा लिया और फिर वो बाकी के घरवालों से भी मिलीं। इसी बीच फराह खान ने टीना और शालीन को फटकार भी लगाई। घर में फराह खान के आते ही सब खुश हो गए। उन्होंने घर में आते ही अपने भाई साजिद खान को पहले तो गले से लगाया और बाद में उन्हें चुप कराने लगीं।
फराह खान ने टीना-शालीन की लगाई क्लास
फराह खान ने कहा कि साजिद खान को सब बहुत पसंद कर रहे हैं और पूरे परिवार को उन पर गर्व है। फराह ने बाकी घरवालों से भी मुलाकात की। 'बिग बॉस 16' के घर में जैसे ही फराह खान की एंट्री हुई उनके भाई साजिद खान पहले तो शॉक्ड हो गए लेकिन उसके बाद वह इमोशनल नजर आए। फराह खान ने पहले को अब्दू की खूब तारीफ की और कहा कि वो दोस्तों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसके बाद वह टीना और शालीन के पास गईं और सबके सामने कहा कि उनकी लव स्टोरी से सब बोर हो गए हैं। दोनों बिल्कुल फेक लगते हैं।

फराह ने कहा- टीना कभी स्टैंड नहीं लेती
फराह खान ने आगे कहा- टीना और शालीन की लव स्टोरी को देखने में कोई दिलचस्पी नहीं रखता है। फराह से ये सब सुनते ही टीना और शालीन का मुंह बन जाता है। फराह खान ने शालीन से कहा- कभी-कभी मुझे लगता है कि टीना आपको पसंद करती है। लेकिन वह आपके लिए कभी स्टैंड नहीं लेती हैं। जब भी वह प्रियंका के साथ बैठती हैं तो वह आपका पक्ष नहीं लेती हैं। इसके बाद, फराह टीना के साथ बैठी जिसने उनसे पूछा- क्या ऐसा लगता है कि मैं शालीन को प्रताड़ित करती हूं। इस पर फराह खान ने कहा- हम ऐसा ही महसूस करते हैं।
फराह ने कहा- टीना सबको भड़काती है
फराह ने टीना को समझाया- तुम लोग बात करने के लिए बस दो मिनट बैठो और तुम्हारी लड़ाई शुरू हो जाती है। तुम उस पर झपटने के लिए तैयार हो जाती हो। जैसे ही टीना ने फिर से फराह से कहा कि ऐसा नहीं है, फराह ने जवाब दिया- मैं आपको बता रही हूं कि आप वो हैं जो सबको भड़काती हैं, खासतौर पर शालीन को।

टीना के कैरेक्टर को लेकर अर्चना ने उठाए थे सवाल
'बिग बॉस' हाउस में अर्चना गौतम ने हर किसी को अपनी बकवास बातों का शिकार बनाया है। वह हर रोज किसी न किसी पर भड़कती रहती हैं। हाल ही के एपिसोड में एक आयरन को लेकर शुरू हुई लड़ाई में अर्चना गौतम ने टीना दत्ता को काफी बुरा-भला कहा था। टीना के कैरेक्टर को लेकर भी अर्चना ने कई सवाल खड़े किए थे।

टीना ने बकवास को किया था इग्नोर
बिग बॉस 16 के एक एपिसोड में अर्चना गौतम ने टीना दत्ता के कैरेक्टर को लेकर हर वो बात कही थी जो नेशनल टेलीविजन पर शायद कोई किसी महिला के लिए नहीं सुनना चाहेगा। वैसे तो टीना ने अर्चना के बकवास को इंग्नोर करना सही समझा था लेकिन टीना के परिवार को उनकी बोली अभी भी काफी खटक रही है।












Click it and Unblock the Notifications