Archana Gautam: बिग बॉस हाउस को अपना ससुराल मानती हैं ये एक्ट्रेस, सलमान खान को बताया पति

Archana Gautam: बिग बॉस हाउस को अपना ससुराल मानती हैं ये एक्ट्रेस, सलमान खान को बताया पति

मुंबई, 04 अक्टूबर: रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। इस सीजन की सबसे बिंदास कंटेस्टेंस्ट मानी जा रही हैं उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन अर्चना गौतम। अर्चना ने बिग बॉस के घर में आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। शो में आते ही अर्चना गौतम ने लाइम-लाइट बटोरने के लिए नए-नए पैंतरे अपनाना शुरू कर दिया है। बिकिनी गर्ल के नाम से मशहूर अर्चना गौतम ने अपने ताजे बयान से सनसनी मचा दी है। इस बयान की वजह से अर्चना गौतम मीडिया की सुर्खियों में फिर से छा गई हैं।

अर्चना ने सलमान खान को बताया पति

अर्चना ने सलमान खान को बताया पति

एक्ट्रेस और मॉडल अर्चना गौतम ने बिग बॉस हाउस को अपना ससुराल और सलमान खान को अपना पति बताया। दरअसल, अर्चना गौतम ने बिग बॉस के घर में कदम रखने से पहले ई-टाइम्स से बातचीत की, जिसमें उन्होंने ये बात कही थी। अर्चना ने कहा, 'मैंने कभी बिग बॉस को गेम की तरह नहीं देखा है, मैं बस बिग बॉस जा रही हूं और वहां अपनी देवरानी-जेठानियों से बात करूंगी, लड़ाई करूंगी। सलमान खान जी मेरे हसबैंड हैं और घर के अंदर मौजूद बाकी फीमेल कंटेस्टेंट्स मेरी देवर-देवरानी जैसे हैं।'

अमीर बाप की नहीं, किसान की बेटी हूं: अर्चना गौतम

अमीर बाप की नहीं, किसान की बेटी हूं: अर्चना गौतम

अर्चना गौतम ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'बिग बॉस सीजन 16 में एंट्री से उनका परिवार बेहद खुश है।' हालांकि, जब उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला तो उनके परिवार में किसी को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ था। अर्चना ने बताया कि, 'मैं किसी अमीर बाप की बेटी नहीं, किसान की बेटी हूं, मैं खाना खुद बना सकती हूं। मुझे घर के काम करने में कोई शर्मिंदगी नहीं है। मैं अपना सामान भी शेयर कर सकती हूं।' अर्चना ने भरोसा जाता कि ऑडियंस उनकी जर्नी को पसंद करेगी और उन्हें रियलिटी शो में दूर तक लेकर जाएगी।

बिग बॉस में बॉयफ्रेंड बनाने नहीं आईं: अर्चना गौतम

बिग बॉस में बॉयफ्रेंड बनाने नहीं आईं: अर्चना गौतम

शो के दौरान सलमान खान ने अर्चना गौतम से बिग बॉस हाउस में डेटिंग और बॉयफ्रेंड बनाने पर भी बात की। जिसपर अर्चना ने कहा कि वह बिग बॉस में बॉयफ्रेंड बनाने नहीं आई हैं। मैं यहां प्यार-व्यार जैसी चीजों से दूर रहने वाली हूं। शो के दौरान सलमान खान ने अर्चना गौतम से पूछ क्या आपका कोई खराब एक्सपीरियंस रहा है?, जिसपर अर्चना गौतम ने कहा, 'मेरी लाइफ में सिर्फ एक बॉयफ्रेंड था जिससे मैं बहुत प्यार करती थी। लेकिन, वो मुझे प्यार नहीं करता था, बस मेरे पैसों से प्यार करता था। तो तबसे मैंने डिसाइड किया कि मैं अब कोई बॉयफ्रेंड नहीं बनाने वाली।'

असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं अर्चना गौतम

असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं अर्चना गौतम

अर्चना गौतम असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फेसबुक पर 8 मिलियन से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 750K फॉलोवर्स हैं। अर्चना ने 2021 में कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी और फिर यूपी की हस्तिनापुर सीट से विधानबा चुनाव लड़ा था, लेकिन दुर्भाग्यवश वो हार गई थीं। हालांकि, उनका यूं राजनीति में आना लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें काफी भद्दे-भद्दे कमेंट्स सुनने पड़े थे। उनकी बिकिनी में तस्वीरें तक सोशल मीडिया पर शेयर कर काफी कुछ गया था।

जानिए कौन हैं अर्चना गौतम?

जानिए कौन हैं अर्चना गौतम?

अर्चना गौतम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परतापुर की रहने वाली हैं। अर्चना का जन्म 01 सितंबर 1995 को मेरठ में हुआ था। इनकी उम्र अभी 27 साल हैं। अर्चना ने अपनी 12 की पढ़ाई मेरठ के शांता स्मारक से की है। उसके बाद आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वह मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट थीं और उन्होंने बैचलर ऑफ जर्नलिज्म मास कम्युनिकेशन किया है। इसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट में जॉब की और उसके बाद वो मुंबई चली गई। मॉडलिंग करियर के दौरान 2014 में अर्चना को मिस यूपी के खिताब से सम्मानित किया गया था।

बिकिनी मिस इंडिया का जीता था ताज

बिकिनी मिस इंडिया का जीता था ताज

अर्चना ने 2015 में बॉलीवुड में फ़िल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में अभिनय से शुरुआत की। इसके बाद वह 2018 में मिस बिकिनी इंडिया प्रतियोगीता का ताज अपने सिर किया। इसके अलावा इन्होंने 'मिस कॉसमॉस वर्ल्ड' 2018 में भी इंडिया को रिप्रेजेंट किया था और 'मोस्ट टैलेंटेड 2018' का सब टाइटल जीता था। अर्चना टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया, कुबूल है, बुड्ढा, अकबर-बीरबल और सीआईडी में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+