Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी ने दिया ट्रोलर्स को जवाब, कहा- 'जब हम सांस लेना नहीं छोड़ते... '

नई दिल्ली, 09 अगस्त। 'बिग बॉस सीजन 15' का जोरदार आगाज हो चुका है लेकिन इस बार के सीजन में काफी परिवर्तन किए गए हैं। इस बार शो के होस्ट सलमान खान नहीं है बल्कि करण जौहर हैं। शो इस बार पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। कहते हैं ना 'बिग बॉस' और विवादों का चोली-दामन का साथ है। इसलिए इस बार भी शो शुरू होने से पहले ही विवाद जुड़ गया है और इस बार विवाद का कारण है 'शमिता शेट्टी', जो कि इस बार शो में बतौर कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई हैं।

बोले लोग-आखिर मेकर्स शमिता पर इतने मेहरबान क्यों हैं?

बोले लोग-आखिर मेकर्स शमिता पर इतने मेहरबान क्यों हैं?

जिन्हें लेकर लोग बहुत ज्यादा नाराज हैं, दरअसल शमिता शेट्टी इससे पहले भी 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुकी हैं, ऐसे में लोग इसी बात से खफा है कि आखिर शो में एक ही प्रतियोगी को बार-बार क्यों लाया जा रहा है। आखिर मेकर्स शमिता शेट्टी पर इतने मेहरबान क्यों हैं? , लोग शमिता शेट्टी को ट्रोल भी कर रहे हैं कि उन्होंने मुसीबत के वक्त अपनी बहन शिल्पा का साथ छोड़ दिया।

शमिता शेट्टी इस वक्त राज कुंद्रा की वजह से निशाने पर हैं

शमिता शेट्टी इस वक्त राज कुंद्रा की वजह से निशाने पर हैं

दरअसल शमिता शेट्टी इस वक्त राज कुंद्रा की वजह से निशाने पर हैं, जो कि रिश्ते में उनके सगे जीजाजी हैं और इस वक्त पोनोग्राफी केस की वजह से पुलिस की गिरफ्त में हैं। लोगों का ये भी मानना है कि शमिता शेट्टी को इस शो में लाकर मेकर्स अपनी टीआरपी बढ़वाना चाहते हैं।

जब हम सांस लेना नहीं छोड़ते तो हम काम क्यों छोड़ें?

जब हम सांस लेना नहीं छोड़ते तो हम काम क्यों छोड़ें?

हालांकि शो में एंट्री करने के बाद शमिता शेट्टी ने करण जौहर से शो में आने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि राज कुंद्रा के साथ जो कुछ भी हो रहा है उससे बहुत पहले ही उन्होंने मेकर्स से शो में आने का कमिटमेंट किया था, ऐसे में उसे तोड़ना सही नहीं है ।मुझे ऐसा लगता है कि वक्त चाहे अच्छा हो या बुरा है, जब हम सांस लेना नहीं छोड़ते तो हम काम क्यों छोड़ें? आपको बता दें कि शमिता शेट्टी 'बिग बॉस 3' का हिस्सा रह चुकी हैं।

पहली फिल्म थी 'मोहब्बतें'

पहली फिल्म थी 'मोहब्बतें'

मालूम हो कि शमिता ने बॉलीवुड में आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित 'मोहब्बतें' फिल्म मे्ं कदम रखा था। इसके बाद उनका 'मेरे यार की शादी' का आयटम नंबर ' शरारा'- शरारा' काफी हिट हुआ था। उन्होंने जहर और साथिया जैसी चर्चित फिल्मों में भी काम किया लेकिन उन्हें अपनी बहन शिल्पा जैसी सफलता हासिल नहीं हुई।

बुरा वक्त गुजर जाएगा

दरअसल लोगों की नाराजगी की एक बड़ी वजह वो पोस्ट भी है, जिसमें शमिता ने लिखा था कि मुश्किल वक्त में वो पूरी तरह से अपनी बहन के साथ खड़ी हैं। शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर बहन शमिता शेट्टी ने सपोर्ट करते हुए कमेंट लिखा था, ''आई लव यू मुंकी और मैं आपके साथ हमेशा रहूंगी। अच्छा हो या बुरा हर वक्त मैं आपका साथ दूंगी।'' इसलिए लोग कह रहे हैं कि शमिता सोशल मीडिया पर बहन का साथ देने की बात कह रही थीं और आज बिग बॉस में आ गई हैं, ये कौन सा साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+