BB15: सलमान पर भड़कीं आसिम की गर्लफ्रेंड हिमांशी, बोलीं- क्यों दोनों भाईयों में दरार डाल रहे हो?
मुंबई, 14 दिसंबर: टेलीविजन का सबसे ज्यादा देखने जाना वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 15वीं सीजन जारी है। घर के अंदर काफी गहमा-गहमी का माहौल दिखाई दे रहा है। 'बिग बॉस' हाउस में अब रोजाना लड़ाई-झगड़ा चला रहा है। ऐसे में इस बार का वीकेंड का वार कई घरवालों के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा, क्योंकि रविवार के एपिसोड में सलमान भाई ने कई घरवालों की तगड़ी क्लास लगाई। दूसरी तरफ उमर रियाज को डांटने पर आसिम के नाम को घसीटने से हिमांशी खुराना भड़की नजर आईं और उन्होंने सलमान खान पर ही सवाल उठा दिए। क्या है पूरा मामला पढ़िए....

उमर रियाज पर बिफेर सलमान
इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान काफी गुस्से में थे और उन्होंने अपनी भड़ास करण कुंद्रा के साथ-साथ उमर रियाज पर भी निकाली। दरअसल, घर के अंदर से मेल कंटेस्टेंट रिश्तों में आपसी विश्वास को तोड़ते हुए और अपने करीबी बंधनों को दरकिनार करते दिखाई दिए। तेजस्वी प्रकाश के साथ 'अनसेफ' होने के लिए करण कुंद्रा की क्लास लेने के बाद सलमान खान ने उमर रियाज की भी बिहेवियर के लिए जमकर खिंचाई की।

उमर को डांटते हुए आसिम को कहा बददिमाग
इस दौरान गु्स्से में सलमान खान ने उमर रियाज को डांटते हुए आसिम को बददिमाग तक कह दिया और कहा और अगर ये सब आसिम ने तुम्हें सिखाया है तो उसकी बात बिलकुल मत सुनना। सलमान ने उमर से कहा कि तुम डॉक्टर हो, तुम में कोई तमीज नहीं है, दिमाग नहीं है, सेंस नहीं है तुम में, क्या ये जाहिलपंती दिखा रहे हो। पढ़े लिखे इंसान हो यार, लेवल पे रहे। मुझे पता है की तुम घर के बहार ऐसे नहीं हो। जैसे तुम व्यवहार कर रहे हो, क्या कर क्या रहे हो? तुमको लगता है ऐसा करने से नंबर बढ़ जाएंगे? घटेंगे ही। इज्जत कमाओ, शोहरत अपने आप मिल जाएगी।

आसिम से की उमर की तुलना
वहीं उमर की तुलना आसिम से करते हुए सलमान ने कहा कि आपके पास यह चीज है, आप बहुत अच्छे हैं, वास्तव में अच्छे आदमी हैं। असीम बददिमाग था, ऐसा होना चाहिए। देखो दो भाईयो में फर्क। एक सीजन में वो लड़ता-झगड़ता था, और इसको देखो कितना सुलझा हुआ इंसान है ये। ये नहीं चाहिए आपको? या आपको आसिम के नक्शेकदम पर जाना है... चीखना, चिल्लाना, पोक करना है।

सलमान ने दी उमर को चेतावनी
सलमान ने उमर को चेतावनी देते हुए आसिम के गेम को फॉलो नहीं करने को कहा। सलमान ने कहा कि कब से समझा रहूं मैं तुमको। पता नहीं तुमको किसने समझा के भेजा है। अगर तुमको आसिम ने समझा के भेजा है तो कतई भी नहीं सुनना उसकी बात। ये छोटे भाई बड़े भाई को समझाएंगे। पढ़े लिखे हो तुम डॉक्टर हो।

सलमान की बात सुनकर भड़कीं हिमांशी
सलमान की इस बात से नाराज आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने अब सलमान खान को खूब खरी-खोटी सुनाई है। आसिम पर सलमान के कमेंट करने के बाद हिमांशी काफी गुस्से में नजर आ रही है, उन्होंने सलमान का बिना नाम लिए ट्वीट करते हुए लिखा कि 'यह गलत है...एक व्यक्ति ने अपना काम किया है और आपका शो BB 13 ओवर हो गया। उसका नाम खींचना बंद करो...... तब यही आसिम हिमैन था। #weloveasimriaz ऐसा लगता है कि भाइयों के बीच में दरार बना रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications