Bigg Boss 15: लोगों को भा गई देबीना बनर्जी की बेबाकी इसलिए कर डाली 'बिग बॉस' से ये अपील
नई दिल्ली, 12 जनवरी। तमाम विवादों और उतार-चढ़ाव के बावजूद 'बिग बॉस 15' का रोमांच लोगों के बीच बना हुआ है। ये शो अब फिनाले से कुछ ही दिन दूर है। इस शो की फिनाले की घड़ी करीब आते ही कई सितारे अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए जुट चुके हैं। तो वहीं हाल ही में शो के अंदर पैनलिस्ट बनकर पहुंची एक्ट्रेस-इनफ्लुएंसर देबीना बनर्जी इस वक्त लोगों के बीच जमकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अपनी बेबाकी की वजह से वो इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

लोगों को भा गई देबीना बनर्जी की बेबाकी
आपको बता दें कि टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक देबीना शो में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और प्रतीक सहजपाल को सपोर्ट करने आई थीं। हाउस के अंदर उन्होंने बिना किसी से लड़े -झगड़े अपनी बातें जिस तरह से कहीं, वो अंदाज लोगों को काफी भा गया और इसी कारण लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

रश्मि और प्रतीक हैं जीत के दावेदार
आपको बता दें कि पैनलिस्ट के रूप में देबीना ने रश्मि और प्रतीक दोनों को जीत का प्रबल दावेदार बताया था और उन्होंने कहा था कि वो प्रतीक सहजपाल से काफी प्रभावित हैं, हालांकि वो उन्हें पर्सनली तो नहीं जानती हैं लेकिन वो उनके काम की प्रशंसक हैं।

'प्लीज आप अगले सीजन में आए क्योंकि आपकी आवाज में ताकत है'
लोगों ने देबीना के लिए काफी कुछ लिखा है। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि वो उन्हें अगले सीजन में भी देखना चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि , 'प्लीज आप अगले सीजन में आए क्योंकि आपकी आवाज में ताकत है।'
यूजर ने की तारीफ
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपने जिस तरह अपनी बात रखी वह देख के बहुत अच्छा लगा क्रिस्टल क्लियर और मुद्दे की बात...आप अकेली थी जो दूसरे पैनलिस्ट की आवाज से परेशान हुए बिना वह सब कुछ कह रही थी।'

टीवी की दुनिया का बड़ा नाम देबीना
गौरतलब है कि देबीना बनर्जी टीवी की दुनिया का बड़ा नाम है। वो 'संतोषी मां', 'विष: एक जहरीली कहानी', 'यम है हम' शामिल जैसे कई हिट शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वह आखिरी बार सीरियल 'अलादीन - नाम तो सुना होगा' में नजर आई थीं। उन्होंने टीवी के हैंडसम अभिनेताओं में से एक एक्टर गुरमीत चौधरी से शादी की है। दोनों सितारे टीवी के राम-सीता कहे जाते हैं क्योंकि दोनों ने टीवी के हिट शो 'रामायण' में साथ-साथ काम किया था।














Click it and Unblock the Notifications