'बिग बॉस 14' फेम जैस्मिन भसीन की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती, जानें कैसे हुआ ये हाल

Jasmin Bhasin Hospitalised: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी की दुनिया तक में राज करने वाली एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरहै कि जैस्मिन भसीन की तबीयत अचानक खराब हो गई है और इसके चलते उनके अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैस्मिन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। ऐसे में अचानक ही तबीयत के ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जैस्मिन भसीन की तबीयत हुई खराब
डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार जैस्मिन भसीन के पेट में गंभीर इंफेक्शन हुआ है। आपको बता दें कि जैस्मिन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी है। जैस्मिन ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं नजर आ रही हैं। उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है।

Jasmin Bhasin

जैस्मिन को पेट में हुआ है इंफेक्शन
जैस्मिन ने अपनी इस फोटो को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- पेट में इंफेक्शन। वहीं जैस्मिन भसीन के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर टेंशन में आ गए हैं। फिलहाल जैस्मिन की हालत कैसी है और वह कब तक ठीक होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कर्जत घूमने गई थीं जैस्मिन
आपको बता दें कि जैस्मिन भसीन हाल ही में कर्जत गई थीं। कर्जत में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी और करीबी दोस्तों के साथ खूब मस्ती की थी। जैस्मिन भसीन और उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने अपनी आउटिंग की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

जैस्मिन भसीन के बॉयफ्रेंड अली गोनी
जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपने दोस्त एक्टर अली गोनी के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों बहुत पुराने दोस्त भी हैं। टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में जैस्मिन भसीन और अली गोनी एक साथ नजर आए थे। इसी शो में दोनों ने अपनी दोस्ती को प्यार का नाम दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+