मुंबई एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ हुई ये बड़ी घटना, एंट्री गेट पर सिक्योरिटी ने रोका और फिर....

Akshay Kumar Son Aarav: अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर आरव को रोका गया था।

akshay kumar

Akshay Kumar Son Aarav: बॉलीवुड के सुपर एक्टर अक्षय कुमार तो अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं लेकिन इस बार उनके बेटे आरव भाटिया लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया का मुंबई एयरपोर्ट वाला वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर है कि आरव को मुबंई एयरपोर्ट पर सिक्यॉरिटी ने रोक लिया था। उनका ये वीडियो इस समय इंरनेट पर छाया हुआ है। आपको बता दें कि आरव को सिक्यॉरिटी ने केवल रोका ही नहीं बल्कि उनका पूरा डॉक्यूमेंट्स चेक करने के लिए उन्हें एंट्री गेट पर काफी देर तक खड़ा भी रखा गया।

आरव भाटिया का वीडियो हुआ वायरल

अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि आरव इन दिनों यूके में पढ़ाई कर रहे हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आरव भाटिया ब्लू कलर की टी-शर्ट और डेनिम में एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे।

अक्षय कुमार के बेटे को एयरपोर्ट पर रोका

अक्षय कुमार के बेटे को एयरपोर्ट पर रोका

अक्षय कुमार के बेटे आरव ने जैसे ही एयरपोर्ट एंट्री गेट की और बढ़ने की कोशिश की तो सीआईएसएफ के एक ऑफिसर ने उन्हें रोक लिया और रूल्स के मुताबिक डॉक्यूमेंट्स चेक कराने के लिए कहा। आरव ने जब अपने सभी डॉक्यूमेंट्स चेक कराए तभी उन्हें अंदर जाने दिया गया।

चेकिंग के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार

चेकिंग के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार

आमतौर पर स्टार्स और उनके बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर वीआईपी ट्रीटमेंट किया जाता है लेकिन अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ ऐसा नहीं हुआ। आरव को जैसे ही गेट पर रोका गया, उनके साथ चल रहे स्टाफ डॉक्यूमेंट्स दिखाने के लिए तुरंत सिक्यॉरिटी के सामने पहुंच गए। हालांकि, इस दौरान काफी देर तक उन्हें चेकिंग के लिए इंतजार करना पड़ा और जब तक यह उनकी तरफ से पूरा नहीं हुआ उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। अब लोग इस बात को लेकर काफी चर्चाएं कर रहे हैं।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए Petrol-diesel के नए दाम| वनइंडिया हिंदी | *News
    ट्विंकल खन्ना ने बेटे के लिए कही ये बात

    ट्विंकल खन्ना ने बेटे के लिए कही ये बात

    हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आरव की मां ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया था कि वह अपने बच्चों की शिक्षा के लिए खुद पे करती हैं। ट्वीक इंडिया के एक वीडियो में ट्विंकल खन्ना ने कहा था- मैंने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि मैं उनकी शिक्षा के लिए पे कर रही हूं। मैं चाहती हूं कि जिस तरह से मेरी मां ने हमारी एजुकेशन के लिए पे किया था ठीक वैसे ही मैं भी अपने बच्चों के लिए करूं। वहीं अक्षय कुमार ने हाल ही में शेयर किया था कि उनके बेटे का फिल्मों में इंटरेस्ट कम है और वह आगे पढ़ना चाहता हैं और फैशन डिजाइनर बनना चाहते हैं।

    अक्षय कुमार ने फिल्म 'गोरखा' को करने से किया इनकार

    अक्षय कुमार ने फिल्म 'गोरखा' को करने से किया इनकार

    आपको बता दें कि अक्षय कुमार इस वक्त डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'गोरखा' को लेकर चर्चा में हैं, जो फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। खबर है कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म को करने से ही इनकार कर दिया है। हालांकि, फिल्म को रोकने की वजह टेक्निकल समस्याएं और कुछ फैक्चुअल क्लैरिफिकेशन बताया जा रहा है। इससे पहले अक्षय कुमार को फिल्म 'राम सेतु' में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+