भूमि पेडनेकर ने पहली बार शेयर की अपनी पीठ के तिल की तस्वीर, दीवाने हुए फैंस

मुंबई, 6 नवंबर: फिल्म एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी एक्टिंग को लेकर तो लगातार चर्चा बटोरती ही हैं, अपने फैशन को लेकर भी ध्यान खींचती रहती हैं। दिवाली के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से तमाम तस्वीरें सामने आई हैं लेकिन भूमि पेडनेकर की तस्वीरों सबसे ज्यादा वायरल हैं। खासतौर से भूमि पेडनेकर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी पीठ का तिल दिख रहा है, ये फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

फोटो शेयर कर बोलीं- दिल और तिल

फोटो शेयर कर बोलीं- दिल और तिल

भूमि पेडनेकर ने दिवाली के मौके पर लहंगा चोली पहना इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में उन्होंने अपनी पीठ का तिल भी दिखाया है। भूमि पेडनेकर ने पीठ की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया- 'दिल और तिल' भूमि की ये तस्वीर उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई है। यूजर्स ने कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की है। एक यूजर ने गाने के बोल 'एक सौ सोलह चाँद की रातें, एक तुम्हारे काँधे का तिल' भी कमेंट में लिखा है।

फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

भूमि पेडनेकर का दिवाली के मौके पर पहना गया पिंक कलर का लहंगा चोली उन पर खूब फब रहा है। भूमि पेडनेकर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फैंस को दिपावली की शुभकामनाएं भी दी हैं। उनके फैंस को ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। फैंस ने भी तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनको दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं भूमि

इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं भूमि

भूमि की आने वाली फिल्मों में 'बधाई दो' और 'रक्षा बंधन' शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास 'मिस्टर लेले' और 'भीड़' जैसी फिल्में भी हैं। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की बधाई दो को अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज किया जाएगा।

अपनी बात रखने से भी नहीं हटती हैं भूमि

अपनी बात रखने से भी नहीं हटती हैं भूमि

भूमि देश दुनिया को लेकर अपनी बातें रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि अब धीरे-धीरे सभी पुरस्कार समारोहों में जेंडर पर आधारित अवॉर्ड्स को खत्म किया जा रहा है। ये जरूरी भी है क्योंकि एक कलाकार की पहचान उसके काम से होनी चाहिए, और उसे किसी खास जेंडर के लेंस से नहीं देखा जाना चाहिए। ऐसे में बेस्ट मेल या फीमेल एक्टर का नहीं बल्कि बेस्ट परफॉर्मेंस के आधार पर अवॉर्ड मिलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+