Bhoot Bangla BO Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का दबदबा, छठे दिन हुई इतनी कमाई

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने गत 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिलीज के बाद से ही ये फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और लगातार अच्छी कमाई कर रही है।

वीकडेज में 'भूत बंगला' की मजबूत पकड़
खास बात ये है कि फिल्म 'भूत बंगला' ने न सिर्फ वीकेंड बल्कि वीकडेज में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सफलता की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Bhoot Bangla Box Office

छठे दिन हल्की गिरावट, लेकिन कलेक्शन अब भी मजबूत

-'भूत बंगला' ने पहले 6 दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने रिलीज के छठे दिन यानी 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

-हालांकि 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) के मुकाबले कमाई में हल्की गिरावट देखी गई लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। कुल मिलाकर अब तक 'भूत बंगला' का घरेलू कलेक्शन 78.06 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे इस साल की सफल फिल्मों की दौड़ में आगे ले जा रहा है।

ओपनिंग से वीकडेज तक, हर दिन दिखा दम

-फिल्म ने अपने पेड प्रीव्यू शोज से ही अच्छा संकेत दे दिया था, जहां इसने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए की ओपनिंग के साथ फिल्म ने जोरदार शुरुआत की थी।

-वीकेंड पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ते हुए 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को 19 करोड़ रुपए और 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को 23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वीकडेज में भी इसकी कमाई स्थिर बनी रही। 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को 6.75 करोड़ और 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को उछाल के साथ करीब 8 करोड़ की कमाई दर्ज की गई।

'धुरंधर 2' की रफ्तार पर ब्रेक, अब 'ओ रोमियो' अगला निशाना

'धुरंधर 2' के दबदबे को पीछे छोड़ते हुए भूत बंगला अब नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है। फिल्म अब 'ओ रोमियो' के कुल कलेक्शन को पार करने के बेहद करीब पहुंच गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिन में ये आंकड़ा भी पार कर लिया जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो 'भूत बंगला' साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच सकती है।

100 करोड़ क्लब की ओर तेज रफ्तार

करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'भूत बंगला' अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने 6 दिनों में 78.06 करोड़ कमा लिए हैं और अब इसे इस क्लब में शामिल होने के लिए करीब 22 करोड़ रुपये की जरूरत है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म ये आंकड़ा पार कर सकती है और जल्द ही सुपरहिट की कैटेगरी में शामिल हो सकती है।

2026 की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में मजबूत पकड़

साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2' जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इनके बीच 'भूत बंगला' ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। फिल्म जिस तरह से हर दिन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार और तेज हो सकती है। फिलहाल इंडस्ट्री और दर्शकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भूत बंगला कब 100 करोड़ क्लब में एंट्री करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+