Bhool Bhulaiyaa 3: विद्या बालन के साथ होगा माधुरी का सरप्राइज अवतार, क्लाइमैक्स के लिए हुए दो शूट
Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Release Exclusive Detail: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) इस साल दिवाली यानी 1 नवंबर को रिलीज के लिए शेड्यूल है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो 3 मिनट 50 सेकंड का है।
फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच, वन इंडिया (OneIndia) के साथ बातचीत में भूल भुलैया 3 के निर्देशक अनीस बज्मी ने फिल्म के बारे में जानकारी साझा की।

विद्या बालन और माधुरी दीक्षित फिल्म में साथ कैसे आए?
भूल भुलैया फ्रेंचाइज में हम विद्या की वापसी के बारे में विचार कर रहे थे। तीसरे पार्ट के लिए हमने उन्हें पिच किया और वो मान भी गईं। इस फिल्म फ्रेंचाइज में वापसी करने का उनका भी मन था। ऐसे वो भूल भुलैया 3 में आईं। अब जब उनकी वापसी हुई, तो फिल्म और बड़ी बन गई। तो हमारे दिमाग में आया की फिल्म में इनको और कौन टक्कर दे सकता है। तब माधुरी जी का ख्याल आया। उन्होंने भी भूल भुलैया 3 के लिए अपनी रजामंदी दे दी।
ट्रेलर में रूह बाबा पर मंजुलिका हावी होती नजर आती है?
नहीं, ऐसा नहीं है। दरअसल मंजूलिका में माधुरी और विद्या है। दोनों को साथ देखना दर्शकों के लिए एक ट्रीट है। इसलिए आपके दिमाग में भी वो दृश्य याद रह गया। बस अभी आपको में इतना कहूंगा कि फिल्म में एक बड़ा सरप्राइज़ है। जो ट्रेलर आपने देखा उसमे उससे ज्यादा मजा फिल्म में आएगा। उसमे रूह बाबा हैरान करेगा।
इस बार क्या अलग देखने को मिलेगा?
हर फिल्म में आपको कुछ न कुछ नया ही देखने को मिलेगा। लेकिन, फिल्म से जुड़ी एक खास बात आपको बताता हूं। भूल भुलैया के लिए हमने दो क्लाइमैक्स शूट किए हैं। बड़ी बात ये है कि एक्टर्स को भी ये बात नहीं पता। यह बात केवल मेरे 2 से 3 करीबी लोग ही जानते हैं। ये बात मैने आपको बताई। अभी फाइनल कट एक्टर्स ने देखा भी नहीं हैं। अब फिल्म में कौन सा क्लाइमैक्स है ये सबको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications