'भूल भुलैया 3' के प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का निधन, जानें कैसे हुई मौत

Rajat Poddar Passes Away: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिल्म 'भूल भुलैया 3' के प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का निधन हो गया है। रजत के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का निधन
आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री के कलाकार तक सोशल मीडिया पर रजत पोद्दार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं फिल्म 'भूल भुलैया 3' के मेकर्स भी इस दुखद खबर से शॉक्ड हो गए हैं। हर किसी के चेहरे पर मायूसी छा गई है। रजत पोद्दार के निधन पर हर कोई दुख जाहिर कर रहा है।

Rajat Poddar Passes Away

अनीस बज्मी ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार के निधन की खबर फिल्म 'भूल भुलैया 3' के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इंस्टाग्राम पर रजत के संग एक फोटो पोस्ट करते हुए अनीस बज्मी ने कैप्शन में लिखा है- आज हमने अपने प्यारे और अजीज दोस्त को खो दिया है। मास्टर प्रोडक्शन डिजाइनर और एक बेहतर इंसान, आप बहुत जल्दी चले गए। हम आपको हमेशा याद करेंगे रजत दा।

सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
आपको बता दें कि रजत पोद्दार का निधन लंदन में कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। उनके यूं अचानक चले जाने से इंडस्ट्री के लोग पेरशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अनीस बज्मी का पोस्ट वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग रजत पोद्दार की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने भी शेयर किया पोस्ट
रजत पोद्दार के निधन की जानकारी देते हुए बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है- मेरे दोस्त, भाई और सबसे अच्छे और बड़े प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार अब हमारे साथ नहीं हैं। बिल्कुल स्वस्थ, हमेशा खुश रहने वाले, बिना किसी टेंशन के रहने वाले रजत को लंदन में रात में कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनका निधन हो गया। मुझे नहीं पता कि मैं आपके बिना #Thedelhifiles कैसे बना पाऊंगा? ओम शांति रजत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+