Bhojpuri Navratri Songs: खेसारी लाल यादव का देवी गीत 'खुश रख माई' रिलीज, लोगों के बीच मचा धमाल
Bhojpuri Navratri Song: गत 22 सितंबर 2025 से देशभर में शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है। मां दुर्गा की भक्ति में लोग डूब गए हैं और चारों ओर देवी गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी इस मौके पर पीछे नहीं है।
खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत
शारदीय नवरात्रि के आगमन से पहले ही कई स्टार्स ने अपने-अपने भक्ति गीत रिलीज कर दिए हैं। वहीं भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत 'खुश रख माई' भी दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है और नवरात्रि की खुशियों में चार चांद लगा रहा है।

भक्ति और विश्वास से सजा गीत
इस गाने की झलक टी-सीरीज हमार भोजपुरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए लिखा है- भक्ति और विश्वास से सजा ये गीत, 'खुश रख माई' अब सुनिए पूरे दिल से और प्यार बनाए रखिए। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस कोमल सिंह भी नजर आ रही हैं। वहीं इसे खेसारी लाल और कविता यादव ने अपनी आवाज दी है।
'खुश रख माई' गाने की खास बातें
-गाना 'खुश रख माई' टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके बोल और म्यूजिक कंपोजिशन अभिषेक भोजपुरिया ने किया है। म्यूजिक मोनू सिन्हा का है और डायरेक्शन पवन पाल ने किया है। कोरियोग्राफी कुलदीप विशाखा ने की है।
-गाने का निर्माण टी-सीरीज के बैनर तले हुआ है, जो भोजपुरी गानों के लिए खास रीजनल चैनल चलाता है। गाने में खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह माता रानी की चुनरी पहनकर उनकी स्तुति करते नजर आ रहे हैं।
-खासतौर पर इसमें एक सुहागिन महिला का किरदार दिखाया गया है जो मां दुर्गा से अपने मायके और ससुराल की खुशहाली की प्रार्थना करती है। ये पहलू भोजपुरी महिलाओं से गहराई से जुड़ता है, इसलिए गाने को खूब तारीफें मिल रही हैं।
खेसारी लाल यादव के पिछले गाने को मिले लाखों व्यूज
-इससे कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव का एक और देवी गीत 'माई महारानी आ गईली' रिलीज हुआ था। इसे जीएमजे भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। उस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस निशा पांडे नजर आई थीं। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे थे। म्यूजिक रजनी राजा का था।
-गाने का वीडियो डायरेक्शन पवन पाल ने किया था। गाने के प्रोड्यूसर राजकुमार सिंह थे। इस गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था और यूट्यूब पर इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications