Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस भोजपुरी फिल्म ने छापे थे सबसे ज्यादा नोट, 65 हफ्ते थिएटर्स में चली थी, जानें ऐतिहासिक मूवी का नाम

Bhojpuri Highest Grossing Film: भोजपुरी सिनेमा को अक्सर इसके बोल्ड और द्विअर्थी गानों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ता है। कई बार इसे अश्लीलता फैलाने का माध्यम भी कहा गया है। बावजूद इसके, भोजपुरी फिल्मों और गानों की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

देश के कई हिस्सों में भोजपुरी फिल्मों को मिल रही पॉपुलैरिटी
उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ-साथ देश के कई हिस्सों में इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। हालांकि, भोजपुरी फिल्मों को आमतौर पर पैन इंडिया रिलीज नहीं मिलती, फिर भी कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि बड़े-बड़े बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस भी हैरान रह गए है।

Bhojpuri Highest Grossing Film

22 साल पहले रिलीज हुई थी कल्ट भोजपुरी फिल्म

आज हम बात कर रहे हैं भोजपुरी की उस कल्ट फिल्म की, जिसने 22 साल पहले अपने शानदार प्रदर्शन से इंडस्ट्री में इतिहास रच दिया था। इस फिल्म ने अपने बजट से 120 गुना ज्यादा कमाई की थी और ये उपलब्धि आज तक किसी अन्य भोजपुरी फिल्म ने हासिल नहीं की है।

मनोज तिवारी की फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' ने रचा था इतिहास

-साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। अजय सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज तिवारी और रानी चटर्जी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी, बल्कि इसकी सफलता ने भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों की धारणा भी बदली थी।

-30 लाख रुपये के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यहेआंकड़ा भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए अविश्वसनीय था और इसी वजह से इस फिल्म को भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर माना जाता है।

लगातार 65 हफ्ते थिएटर्स में चली थी ये फिल्म

फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' थिएटर्स में लगातार 65 हफ्तों तक चली थी। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है, जिसे आज तक कोई भोजपुरी फिल्म नहीं तोड़ पाई है। इसकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी ने न केवल दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा, बल्कि निर्माताओं को भी भोजपुरी फिल्मों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया।

क्या है इस फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसे प्रेमी जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं लेकिन उनका रिश्ता परिवार की मर्जी के खिलाफ होता है। तमाम विरोधों के बावजूद वह शादी करने का फैसला करते हैं, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच टकराव, ड्रामा और आखिरकार मेल-मिलाप होता है। रोमांस, इमोशन और ड्रामे से भरपूर ये फिल्म उस दौर की सामाजिक सोच को दर्शाती है, साथ ही मनोरंजन का भरपूर तड़का भी देती है।

फिल्म ने की एक नई लहर की शुरुआत

-'ससुरा बड़ा पइसावाला' की अपार सफलता ने भोजपुरी सिनेमा की दिशा और दशा दोनों को बदल दिया था। इसके बाद ऐसी ही स्टोरीलाइन और मसालेदार कंटेंट वाली फिल्मों की बाढ़ सी आ गई। ये फिल्म एक क्रांति की तरह आई, जिसने ये साबित कर दिया कि सही कंटेंट और कलाकार हों तो भोजपुरी फिल्में भी जबरदस्त कमाई कर सकती हैं।

-'ससुरा बड़ा पइसावाला' न सिर्फ एक सुपरहिट फिल्म थी, बल्कि उसने भोजपुरी सिनेमा को एक नई पहचान भी दी। आज भी इसकी मिसाल दी जाती है और इसकी सफलता की कहानी सुनना दर्शकों के लिए गर्व का विषय है। ये फिल्म साबित करती है कि अच्छी कहानी और ईमानदार अभिनय कभी भी सीमाओं में बंधा नहीं रहता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+