Bhojpuri Cinema: भोजपुरी इंडस्ट्री से बड़ी खबर, ऋतु सिंह और गौरव झा ने रचाई शादी, ऐसे थामा एक दूसरे का हाथ
Bhojpuri Cinema: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस ऋतु सिंह और एक्टर गौरव झा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। लंबे समय से रिलेशनशिप में रह रहे इस स्टार कपल ने आज यानी 27 फरवरी 2027 (शुक्रवार) को अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है।
ऋतु सिंह और गौरव झा की हुई शादी
ऋतु सिंह और गौरव झा, दोनों कलाकार बिहार से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उनकी शादी की खबर सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। रील लाइफ में साथ नजर आने वाली ये जोड़ी अब रियल लाइफ पार्टनर बन चुकी है।

पारंपरिक गहनों में खूबसूरत लग रही थीं ऋतु सिंह
ऋतु सिंह और गौरव झा का शादी समारोह पूरी तरह पारंपरिक रंग में रंगा नजर आया। बक्सर की रहने वाली ऋतु सिंह दुल्हन के जोड़े और पारंपरिक गहनों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी सादगी भरी मुस्कान ने समारोह में मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं शादी की फोटोज
वहीं भागलपुर जिले के कहलगांव निवासी गौरव झा दूल्हे के रूप में काफी जंच रहे थे। पारंपरिक वेशभूषा में उनका अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री के इस चर्चित चेहरे ने अब अपनी रियल लाइफ की हीरोइन के साथ नए जीवन की शुरुआत कर दी है।
ऐसे शुरू हुई थी ऋतु सिंह-गौरव झा की लव स्टोरी
-ऋतु सिंह और गौरव झा की प्रेम कहानी की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। दोनों पहली बार एक छत्तीसगढ़ी फिल्म के सेट पर मिले थे। उस समय वह एक-दूसरे को ज्यादा नहीं जानते थे लेकिन शूटिंग के दौरान मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया और यहीं से रिश्ते की नींव रखी गई। इसके बाद दोनों ने मिथिला टॉकीज की भोजपुरी फिल्म लुटेरे में साथ काम किया था। फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।
-फिर आलोक कुमार की फिल्म जिगर में भी ऋतु सिंह और गौरव झा, एक-दूसरे के अपोजिट नजर आए थे। दिलचस्प बात ये रही कि जिन फिल्मों में दोनों साथ दिखे थे, उनमें अक्सर उनके किरदार आमने-सामने रहे लेकिन असल जिंदगी में ये दूरी धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई।
सालों की दोस्ती और डेटिंग के बाद लिया बड़ा फैसला
फिल्मी सेट पर शुरू हुई दोस्ती वक्त के साथ गहरी होती चली गई थी। सालों तक डेटिंग, आपसी समझ और भरोसे के बाद इस जोड़ी ने शादी का फैसला लिया। आज ये कपल उन फैंस के लिए सच्चे प्यार की मिसाल बन चुका है, जो उन्हें लंबे समय से साथ देखना चाहते थे।
फैंस ने कपल को दी शुभकामनाएं
-ऋतु सिंह और गौरव झा की शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस नए जोड़े को खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
-भोजपुरी सिनेमा की ये हिट ऑन-स्क्रीन जोड़ी अब ऑफ-स्क्रीन भी एक हो चुकी है और उनके चाहने वालों के लिए इससे बड़ी खुशखबरी क्या हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications