चिराग पासवान पर दिल हार बैठीं भोजपुरी एक्ट्रेस, सरेआम किया अपने प्यार का ऐलान, फैंस बोले-'अब तो शादी...'

Nisha Dubey Crush On Chirag Paswan: लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद चिराग पासवान हर तरफ छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तमाम फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं जिसे देख लड़कियां उनकी दीवानी हो गई हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस ने खुलेआम चिराग पासवान के लिए अपने प्यार का इजहार किया है।

बता दें कि, चिराग पासवान राजनीति में आने से पहले एक बेहतरीन एक्टर रह चुके हैं। हालांकि इंडस्ट्री में वह सिक्का नहीं जमा पाए और कुछ ही समय में एक्टिंग को अलविदा कह दिया। लेकिन जब से उन्होंने लोकसभा 2024 का चुनाव जीतकर बिहार में 5 सीट हासिल की है तो लड़कियां उनके लुक्स की दीवानी हो गई हैं। अब भोजपुरी की एक एक्ट्रेस भी चिराग पर फिदा हो गई हैं।

Chirag Paswan

हम जिस भोजपुरी एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो निशा दुबे हैं। चिराग पासवान से 20 साल छोटी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर अपना प्यार जाहिर किया। जिसमें चिराग मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में चिराग की स्माइल करते हुए कई सारी झलक देखने को मिली। जिसे देखने के बाद कोई भी लड़की अपना दिल हार बैठेगी। निशा दुबे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट है।'

वीडियो के बैकग्राउंट में एक गाना चल रहा है जिसमें देखकर ये साफ जाहिर होता है कि निशा दुबे चिराग पासवान को काफी पसंद करती हैं। निशा दुबे का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं तमाम फैंस ने इस पर अपना रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'बियाह कर ल बढ़िया रही।' एक ने लिखा, 'वह बॉलीवुड में काम छोड़ चुका है।'

बता दें कि, निशा दुबे जानी-मानी भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्में फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं चिराग पासवान ने फिल्म मिले ना मिले हम से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन कुछ खास सफलता नहीं मिली और हमेशा के लिए इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+