ये किसके साथ रोमांटिक हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह? बारिश में गाड़ी के अंदर का वीडियो हुआ वायरल

Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की सुपर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सुरीली आवाज के लिए भी जानी जाती हैं। फिल्मों में गाने के अलावा वह म्यूजिक एलबम्स के लिए भी सिंगिंग करती हैं, जो यूट्यूब पर अक्सर ट्रेंड में आ जाते हैं।

अक्षरा सिंह का वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो एक सिंगर के साथ कार में बैठकर गाना गा रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ नजर आ रहे शख्स का नाम आयुष आनंद है, जो एक उभरते हुए सिंगर, कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं।

Akshara Singh

अक्षरा के हिंदी गाने 'पहली बारिश' का प्रमोशनल क्लिप

-दरअसल अक्षरा सिंह का वीडियो हाल ही में रिलीज हुए हिंदी गाने 'पहली बारिश' का प्रमोशनल क्लिप है, जिसे गत 19 जुलाई 2025 को एक्ट्रेस के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। पहली बारिश गाने को अक्षरा सिंह और आयुष आनंद ने मिलकर गाया है।

-इस रोमांटिक ट्रैक के लिरिक्स आकाश गुप्ता ने लिखे हैं जबकि इसका संगीत, कंपोजिशन और प्रोडक्शन आयुष आनंद ने खुद संभाला है। दिल को छू लेने वाला ये ऑडियो सॉन्ग खासकर उन लोगों को पसंद आएगा जो मोहब्बत और पहली बारिश से जुड़ी यादों को संजोकर रखते हैं।

अक्षरा सिंह और आयुष आनंद का रोमांटिक वीडियो

-इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अक्षरा सिंह और आयुष आनंद कार के अंदर बैठकर बड़ी ही खूबसूरती से ये गाना गुनगुना रहे हैं। वहीं इस गाने को पोस्ट करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा है- तेरी मोहब्बत का ये कैसा रंग है। ये इस गाने की एक खास लाइन है।

-आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी की भरमार हो चुकी है।

-आपको बता दें कि ये अक्षरा सिंह का पहला हिंदी गाना है जिसे उन्होंने आयुष आनंद के साथ गाया है। उनके फैंस के लिए ये एक नया और रोमांटिक अनुभव है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+