Bhediya Trailer: इच्छाधारी भेड़िए के रूप में नजर आए वरुण धवन, रिलीज हुआ फिल्म 'भेड़िया' का धांसू ट्रेलर

Bhediya Trailer Out: वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है।

Bhediya Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। हालिया दिनों में ही इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था जो कि सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे था। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से वरण धवन की इस फिल्म का इंतजार है और इसी बीच इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक हैं जिन्होंने इससे पहले 'स्त्री' और 'बाला' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोगों को उत्साह इस मूवी को लेकर और अधिक बढ़ गया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में वीएफएक्स का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है, जिसकी झलक ट्रेलर में साफ देखने को मिल रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।

varun dhawan

वरुण धवन के अंदर घुस जाती है भेड़िए की आत्मा
फिल्म 'भेड़िया' के ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि जंगल में वरुण धवन का सामना एक भेड़िए से होता है जो वरुण को काट लेता है। इसके बाद वरुण धवन के अंदर भेड़िए की आत्मा घुस जाती है। रात के अंधेरे में जंगल के बीच वरुण धवन की आंखें और आग की लपटें पौराणिक भेड़िया की झलक दिखा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर में वीएफएक्स का बखूबी इस्तेमाल कर सस्पेंस और थ्रिलर क्रिएट करने की कोशिश की गई है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोग बहुत ही खुश नजर आ रह हैं। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगा है। ये फिल्म हॉरर-कॉमेडी है जिसके चलते ट्रेलर में मजेदार डायलॉग सुनने को मिले। इस फिल्म में आपको काफी मजेदार सीन्स देखने को मिलने वाला है। फिल्म में मोगली का आइकॉनिक सॉन्ग 'जंगल- जगंल बात चली है' भी सुनने को मिलेगा।

25 नवंबर को रिलीज होगी ये फिल्म
फिल्म के ट्रेलर से पहले इसके दो पोस्टर ने मूवी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को बहुत अधिक बढ़ा दिया था। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन की जोड़ी बहुत ही शानदार लग रही है। फिल्म में कॉमेडी भी जबरदस्त है। आपको बता दें कि इससे पहले कृति और वरुण फिल्म 'दिलवाले' में एकसाथ नजर आए थे। फिल्म 'भेड़िया' आगामी 25 नवंबर को सिनेमाघरों में 2डी और 3डी में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+