'मुझे लगा जॉन सीना है', जॉनी सिन्स के साथ काम करने पर भावना चौहान ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस से हो गई भूल

Bhavna Chauhan And Johnny Sins: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक एड को लेकर फिर से विवादों में आ गए। इस विज्ञापन में वह एडल्ट एक्टर जॉनी सिन्स के साथ नजर आए। इस ऐड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा जिसकी वजह से एक्टर बुरी तरह ट्रोल हुए। लोगों का आरोप है कि इस विज्ञापन के जरिए टीवी इंडस्ट्री का अपमान किया गया है।

इस विज्ञापन में टीवी एक्ट्रेस भावना चौहान भी नजर आई थीं। जिन्होंने खुलासा किया है कि इसमें काम करने से पहले लगा था कि वह जॉन सीना के साथ काम करने वाली हैं। लेकिन जब विज्ञापन का शूट होना था तब पता चला कि वह जॉन सीना नहीं बल्कि जॉनी सिन्स हैं।

Johnny Sins

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में भावना चौहान ने 'मुझे नहीं पता कि मैंने नाम गलत क्यों पढ़ा। लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जॉनी इस तरह के एड का हिस्सा होंगे। मैंने सोचा कि रेस्लर भारत में बहुत काम करते हैं और इसलिए मुझे ऐसा लगा कि ये जॉन सीना होंगे। लास्ट डिटेल्स मिलने के बाद ही मुझे पता चला कि यह जॉनी सिन्स थे।'

भावना ने आगे बताया कि, 'जब मुझे इस विज्ञापन का ऑफर मिला था तो उस वक्त मुझे ऐसा लगा कि इसमें जॉन सीना काम करेंगे। इस विज्ञापन का ऑफर फाइनल करते वक्त मुझसे मेकर्स बार-बार पूछ रहे थे कि उनके साथ काम करने में कोई दिक्कत तो नहीं है। मुझे नहीं पता था कि वह क्यों मुझसे पूछ रहे हैं। लेकिन बाद में मुझे पता चला कि वह जॉनी सीन्स हैं।' एक्ट्रेस ने आगे ये भी बताया कि इससे उनके परिवार वालों को कोई भी परेशानी नहीं थी।

इसके अलावा भावना ने बताया कि रणवीर सिंह के साथ पहली बार काम करने का अनुभव काफी मजेदार रहा था। वहीं जॉनी सिन्स अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहते थे और इसलिए उनसे ज्यादा बात करने का मौका नहीं मिल पाया। बता दें कि, इस विज्ञापन के खिलाफ काफी विवाद हुआ। वहीं कई टीवी एक्टर्स ने इस तरह कंटेंट पर आपत्ति जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+