भारती सिंह ने पैपराजी को दे डाली धमकी, बोलीं- तुम लोगों से मेरा बेटा लेगा बदला

भारती सिंह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजी को धमकी देते हुए नजर आ रही हैं।

मुंबई, 27 अगस्तः फेमस कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे लक्ष्य की परवरिश में काफी बिजी चल रही हैं। यही कारण है कि उन्होंने कपिल शर्मा शो के नए सीजन में रेगुलर अपनी परफॉरमेंस देने से मना कर दिया है। भारती इन दिनों मुंबई के कई इलाकों में अपने बेटे के साथ नजर आती हैं। वहीं भारती सिंह और उनके क्यूट बेटे को देखकर पैपराजी भी उनकी तस्वीरें लेने में व्यस्त हो जाते हैं। भारती सिंह हमेशा हर किसी की मुस्कान का कारण बन जाती हैं। भारती पैपराजी से भी हंसते-मुस्कुराते हुए बातें करती हैं। कई बार तो वह लोगों की टांग खिंचती हुई भी नजर आती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजी को धमकी देते हुए नजर आ रही हैं।

एयरपोर्ट पर पहुंचीं भारती

एयरपोर्ट पर पहुंचीं भारती

हाल ही में भारती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बाचिया और बेटे लक्ष्य के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं और वहां उन्होंने पैपराजी को चेतावनी भी दे डाली। भारती सिंह ने कहा- जब उनका बेटा बड़ा होगा, तो वह सबसे बदला लेगा। हालांकि इस बात पर सभी लोग बाद में मुस्कुराने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

आपको बता दें कि अप्रैल 2022 में भारती सिंह बेटे की मां बनी थीं। वहीं कुछ दिन पहले ही भारती ने अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखाया था। उसके बाद से वह हर जगह बेटे के साथ स्पॉट होती रहती हैं। भारती सिंह अपनी और बेटे की कई वीडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। लोग इन वीडियोज को खूब पसंद करते हैं और इन पर जमकर कमेंट्स करते हैं।

भारती सिंह ने पैपराजी को दी धमकी

भारती सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर गोद में बेटे को उठाए हुए नजर आईं। उनके साथ पति हर्ष लिम्बाचिया भी मौजूद थे। यहां भारती ने अपने बेटे को पैपराजी से इन्ट्रोड्यूस करवाया और उसको दिखाते हुए बोलीं- ये छोटू है। ये जब हम प्रेग्नेंट थे गोलू तो ये स्कूटर पर पीछे आता था हमें डराने के लिए गोलू।

पति हर्ष ने भी पैपराजी से कहीं ये बातें

पति हर्ष ने भी पैपराजी से कहीं ये बातें

इसके बाद भारती ने पैपराजी से कहा- अब मेरा बेटा तुमसे बदला लेगा। वो बाइक लेके तुम्हारा पीछे आएगा और तुम्हे परेशान करेगा। इन बातों को सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। इसके बाद सभी लोगों ने हर्ष लिम्बाचिया को पापा बनने की बधाई दी। वहीं हर्ष ने अपने बेटे से कहा- ये सब तुम्हारे मामा हैं।

भारती के बेटे को लोगों ने कहा क्यूट

भारती के बेटे को लोगों ने कहा क्यूट

इसके बाद भारती भी अपने बेटे से कहती हैं- ये सारे तेरे मामा हैं बेटे। इन्हें तुम मामा ही बुलाना। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं और भारती सिंह के बीटे को बहुत ही क्यूट बोल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+