भारती सिंह की बिगड़ी तबीयत, फिर हुईं अस्पताल में भर्ती, सर्जरी होने से पहले बोलीं- 'मुझे मेरे बेटे को...'
Bharti Singh Admitted Again: कॉमेडियन भारती सिंह अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से वह शरीर से जुड़ी समस्या से जुझ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी गॉलब्लेडर में स्टोन है जिसकी वजह से उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दरअसल, पिछले दिनों भारती सिंह ने अपने व्लॉग से फैंस को जानकारी दी थी कि कई दिनों से उनके पेट में दर्द हो रहा था लेकिन जब दर्द ज्यादा बढ़ गया तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने गॉलब्लेडर में स्टोन बताया था जिसकी वजह से वह काफी परेशान थीं।

हालांकि बाद में भारती सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। लेकिन उनकी हालत दर्द की वजह से और बिगड़ती जा रही थी जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उन्होंने अपने व्लॉग में बताया है कि डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी की ही सलाह दी है। इस वीडियो को शेयर कर भारती सिंह रो पड़ीं क्योंकि वह अपने बेटे को बहुत मिस कर रही हैं।
भारती के पति हर्ष उनके बेटे की देखभाल कर रहे हैं ऐसे में अपने बेटे से दूर रहकर वह काफी परेशान हैं। उन्होंने वीडियो में कहा- 'मैं प्रार्थना करती हूं कि मुझे कोई स्टोन न निकले। मुझे मेरे बच्चे से दूर मत करो. मैं कैसे उसके बिना वहां रहूंगी, शूट के तुरंत बाद मैं अस्पताल जाउंगी।' भारती ने अपने व्लॉग में बताया कि वह फिलहाल काफी दर्द में हैं।
भारती सिंह की इस वीडियो के सामने के बाद फैंस उनकी जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। फिलहाल सर्जरी से पहले डॉक्टरों ने उन्हें पेन किलर्स की हैवी डोज दी हुई है। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें लिक्विड खाना खाने को कहा है। उनका 12 मई को ऑपरेशन होना है। भारती ने बताया कि उनका दर्द इस वक्त बर्दाश्त के बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications