भाग्यश्री के मंदिर जाने से पटवर्धन परिवार में छिड़ा विवाद, पिता ने बेटी को किया बेदखल, किसे मिला उत्तराधिकार?

Bhagyashree: गणेश चतुर्थी के दौरान ऐतिहासिक गणपति पंचायतन मंदिर में अभिनेत्री भाग्यश्री दसानी के पहुंचने और आरती करने से पटवर्धन राजपरिवार में उत्तराधिकार को लेकर नया विवाद सामने आ गया है। परिवार के मुखिया विजयसिंहराजे पटवर्धन ने साफ तौर पर कहा है कि उनके गोद लिए बेटे आदित्यराजे ही सांगली गद्दी के एकमात्र उत्तराधिकारी हैं।

गणेश उत्सव पर पटवर्धन परिवार में छिड़ा बड़ा विवाद
ये विवाद तब शुरू हुआ जब भाग्यश्री गणेश उत्सव के मौके पर मंदिर पहुंचीं और आरती की। लगभग 4 साल बाद सांगली लौटी एक्ट्रेस ने कहा कि पिता की तबीयत ठीक न होने के कारण उन्हें लगा कि बेटियों में से किसी एक को परिवार की परंपराओं में आगे आना चाहिए।

bhagyashree

भाग्यश्री के पिता ने खारिज किया दावा, परंपरा पर जोर

-विजयसिंहराजे पटवर्धन ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी गैर-मौजूदगी में भाग्यश्री ने ये रस्म क्यों निभाई। उन्होंने कहा- औपचारिक मूर्ति की पूजा करने का सम्मान सिर्फ मेरा और रानीसाहब (पत्नी राजलक्ष्मीराजे पटवर्धन) का है। इसलिए मुझे नहीं पता कि भाग्यश्री हिमालय दसानी मेरी गैर-मौजूदगी में आरती करने क्यों गईं, इसके पीछे क्या राजनीति है या उन्हें कौन सपोर्ट कर रहा है।

-विजयसिंहराजे पटवर्धन ने कहा- न तो उन्हें और न ही किसी और को ये रवैया अपनाना चाहिए कि मैं बेटी हूं इसलिए मैं कुछ भी कर सकती हूं। परंपरा तोड़ी नहीं जा सकती और सांगली के लोग इसे बर्दाश्त भी नहीं करेंगे। आदित्यराजे को ही मेरा उत्तराधिकारी माना जाना चाहिए।

आदित्यराजे को ही एकमात्र वारिस घोषित

-विजयसिंहराजे ने आगे कहा- सिर्फ आदित्यराजे को ही मेरा एकमात्र उत्तराधिकारी माना जाना चाहिए। किसी को भी आदित्यराजे को कमजोर करने या उनके खिलाफ साजिश रचने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। आदित्यराजे का व्यवहार दिखाता है कि बड़ों का सम्मान कैसे किया जाना चाहिए। भविष्य में वही मेरी इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

-आपको बता दें कि आदित्यराजे मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर और भाग्यश्री के ममेरे भाई जयदीप अभ्यंकर के बेटे हैं। जनवरी 2024 में परिवार ने उन्हें गोद लिया था और औपचारिक रूप से उन्हें सांगली वंश और उसकी परंपराओं का उत्तराधिकारी घोषित किया गया है।

भाग्यश्री की मां का भी समर्थन

रानी राजलक्ष्मीराजे पटवर्धन ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- हमारे परिवार में कोई बेटा नहीं था, इसलिए हमने आदित्यराजे को गोद लिया। हम उनकी परवरिश अपने बेटे की तरह करते हैं और उन्हें वैसे ही संस्कार देते हैं। वो इस विरासत को बखूबी आगे बढ़ाएंगे। हमने आदित्यराजे को संस्थान का आधिकारिक उत्तराधिकारी स्वीकार कर लिया है, जिससे वो इसके एकमात्र उत्तराधिकारी बन गए हैं।

मंदिर परिसर में हुआ विवाद, भाग्यश्री के शामिल होने पर छिड़ी बहस

खबरों के अनुसार विवाद मंदिर परिसर तक भी पहुंच गया। भाग्यश्री और ट्रस्ट मैनेजर जयदीप अभ्यंकर के बीच आरती में शामिल होने को लेकर बहस हुई। बाद में इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पूर्व रियासतों में विरासत, जेंडर भूमिका और उत्तराधिकार की परंपराओं पर चर्चा शुरू हो गई। पटवर्धन परिवार का संबंध उन सेनापतियों से है जिन्होंने मराठा पेशवाओं की सेवा की थी। आजादी के बाद भारतीय संघ में विलय से पहले वे सांगली रियासत के शासक थे। ऐतिहासिक रूप से जब कोई सीधा पुरुष उत्तराधिकारी नहीं होता था, तो कई शाही परिवार पुरुष वारिस को गोद लेने की परंपरा का पालन करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+