दीपेश भान के लिए गोरी मैम ने फैंस से मांगी हाथ जोड़कर ये मदद, वीडियो शेयर कर हो गईं इमोशनल

भाभी जी घर पर हैं की फेमस गोरी मैम यानी सौम्या टंडन ने दिवगंत एक्टर दीपेश भान की मदद के लिए आगे आई और फैंस से 50 लाख इक्टठा करने की अपील की।

मुंबई, 14 अगस्त: टीवी जगत के पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं' में मलखान का किरदार निभाने वाले दिवगंत अभिनेता दीपेश भान को खेलते-खेलते हार्ट अटैक आया और वह अचानक गिर गए तभी उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उस समय शो की फेमस गोरी मैम यानी सौम्या टंडन ने उन्हें देते हुए एक पोस्ट साझा किया था। जिसके बाद एक बार फिर उन्होंने दीपेश भान के परिवार की मदद की अपील करते हुए पोस्ट शेयर किया।

लाखों के कर्जों में डूबे दीपेश भान

लाखों के कर्जों में डूबे दीपेश भान

दीपेश भान तो इस दुनिया से चले गए लेकिन उनके परिवार के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके जाने के बाद परिवार पर 50 लाख का कर्जा चढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक दीपेश भान ने 50 लाख का होम लोन लिया था जिसे वह चुका नहीं पाए। ऐसे में अब परिवार की मदद के लिए सौम्या टंडन आगे आई हैं और फैंस से वीडियो शेयर कर 50 लाख इकट्ठा करने की अपील की है।

सौम्या टंडन ने की मदद की गुहार

सौम्या टंडन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दीपेश भान के लिए एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने फैंस से अपील की है कि इस लोन को चुकाने के लिए वह उनके परिवार की मदद करें। वीडियो में हाथ जोड़कर सौम्या कह रही हैं कि, 'दीपेश अब हमारे साथ नहीं है, लेकिन उसकी ढेर सारी यादें, उसकी ढेर सारी बातें, जिंदगीभर मेरे साथ रहेंगी। बहुत बातूनी था।

फैंस से की ये गुजारिश

फैंस से की ये गुजारिश

इसके आगे सौम्या ने ये भी कहा, 'मैंने एक फंड क्रिएट किया है, जिसमें आप अपनी इच्छा के मुताबिक पैसा जमा कर सकते हैं। यह सारा पैसा दीपेश भान की वाइफ को जाएगा, जिससे वो अपना होमलोन चुका पाएंगी। मैं गुजारिश करती हूं कि आप सभी मदद के लिए आगे आएं चाहे अमाउंट छोटा हो या बड़ा, जरूर कॉन्ट्रिब्यूट करें। आप, मैं और हम सब मिलकर उसका ये सपना पूरा कर सकते हैं।'

दीपेश भान को याद कर सौम्या हुईं इमोशनल

दीपेश भान को याद कर सौम्या हुईं इमोशनल

आगे उन्होंने कहा कि, वह अक्सर बात किया करता था अपने घर की। जो उसने परिवार के लिए होम लोन लिया था उसकी। फिर उसकी शादी हुई, बेटा हुआ। वो तो चला गया, लेकिन इतनी सारी मुस्कुराहट और खुशियां जो उसने दी हैं, वो हम वापस कर सकते हैं। उसके बेटे को वो घर देकर।'

फैंस के दिलों में रहेंगे दीपेश भान

फैंस के दिलों में रहेंगे दीपेश भान

23 जुलाई वो दिन था जिस दिन दीपेश भान ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सोसाइटी के कंपाउंड में बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे तो उसी दौरान वह अपनी नीचे गिरी कैप उठाने के लिए झुके। उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह तुरंत नीचे गिर गए जिसके बाद वह कभी उठ ही नहीं पाए। उनका इस दुनिया से इत तरह अचानक जाना टीवी जगत के लिए एक बड़ा झटका था। भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन वह अपनी एक्टिंग से हमेशा फैंस के दिलों में राज करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+