'भाभीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी की आंखों की हुई ऐसी हालत, क्या शो में नहीं दिखेगा उनका जलवा?
भाभीजी घर पर हैं पर अंगूरी भाभी का मशहूर किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे की आंखों में इन्फेक्शन हो गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका हाल बहुत बुरा है।

Bhabhi Ji Ghar Par hain: 'भाभीजी घर पर हैं' सीरियल की पॉपुलैरिटी खूब है। शो के एक-एक किरदार ने घर-घर में पहचान बनाई है। शो के मशहूर किरदारों में से एक अपने शानदार एक्सेंट से फैंस के दिलों पर राज करने वाली अंगूरी भाभी भी हैं। अंगूरी भाभी की पॉपुलैरिटी कमाल की है। और हो भी क्यों ना। एक्ट्रेस ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज जो किया है। लेकिन इन दिनों अभिनेत्री के फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं और इसकी वजह है उनका आजकल शूटिंग ना करना। इसका कारण अभिनेत्री का कहीं घूमने जाना नहीं है बल्कि हेल्थ की परेशानी है। दरअसल, अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे इन दिनों आंख की परेशानी से जूझ रही हैं।

इस परेशानी से जूझ रही अंगूरी भाभी
अंगूरी भाभी का हर एक डायलॉग फैंस को याद रहता है। शो में शिल्पा शिंदे के बाद से अंगूरी भाभी का मशहूर किरदार शुभांगी अत्रे निभा रही हैं। इतने पॉपुलर किरदार को रिप्लेस करना और फिर दर्शकों के दिलों में वापस वही जगह बनाना शुभांगी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन जिस तरह उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता, वो काबिलेतारीफ है। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस आंख की परेशानी से जूझ रही हैं और इस वजह से शूटिंग पर भी उन्होंने ब्रेक लगा दिया है।

क्या बोलीं अंगूरी भाभी?
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि कुछ दिनों के लिए वे शूटिंग नहीं कर रही हैं। शूटिंग पर उन्होंने ब्रेक लगा दिया है। उनका कहना है कि उन्हें एक्यूट कंजंक्टिवाइटिस हो गया है। इसमें आंखों में इन्फेक्शन हो जाता है। शुभांगी ने बताया कि ये परेशानी उनकी एक आंख में नहीं बल्कि दोनों आंखों में हुई है।

दोनों आंखों में फोड़े हो गए
शुभांगी ने आगे कहा कि इस परेशानी की वजह से उनकी दोनों आंखों में फोड़े भी हो गए हैं। इस वजह से अब वे चश्मा लगाकर शूटिंग करेंगी। एक्ट्रेस ने जानकारी दी कि ये परेशानी उन्हें इसी महीने यानी दिसंबर की 6 तारीख को हो गई थी। इस वजह से वे खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में भी नहीं जा पाई थीं।

अभिनेत्री ने कहा-शूटिंग नहीं रुकनी चाहिए
उन्होंने आगे कहा कि आराम करने के बाद भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। इसलिए अब वे सन ग्लासेस पहनकर शूटिंग करेंगी। शो किसी भी हाल में नहीं रुकना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अब सीरियल का ट्रैक भी बदल जाएगा। क्योंकि अब अम्मा जी उन्हें धूप का चश्मा पहनने के लिए कहेंगी। यहीं से शो की कहानी भी आगे बढ़ेगी।

दुआएं कर रहे फैंस
बताते चलें कि भाभीजी घर पर हैं शो काफी मशहूर है और इसमें अंंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे की एक्टिंग भी जबरदस्त है। शो के सभी किरदारों का जलवा फैंस के दिलों पर राज करता है। ऐसे में अब शुभांगी अत्रे की कंडीशन को लेकर फैंस काफी परेशान हैं और बस उनकी आँखों के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications