मशहूर एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, बंगाली सिनेमा में शोक की लहर

सोनाली चक्रवर्ती पिछले लंबे समय से बीमार थीं। आज एक्ट्रेस ने कोलकाता के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Sonali Chakraborty Passed Away: बंगाली एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का आज सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस काफी बीमार चल रही थीं। सोनाली बंगाली टीवी और फिल्मों का एक लोकप्रिय चेहरा थीं। लेकिन हेल्थ खराब होने के चलते सोनाली चक्रवर्ती ने फिल्मों और टीवी में काम करना काफी कम कर दिया था।

Sonali Chakraborty

बताते चलें कि सोनाली चक्रवर्ती पिछले लंबे समय से बीमार थीं। इस बारे में जानकारी देते हुए उनके पति शंकर चक्रवर्ती ने बताया था कि सोनाली के लिवर में परेशानी है। इसके अलावा उनके पेट में भी पानी भर गया है। सोनाली को इसके अलावा भी कुछ हेल्थ इश्यू हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सोनाली चक्रवर्ती ने लोकप्रिय बंगाली धारावाहिक 'गतचोरा' में काम किया था। इसमें सोलंका रॉय और गौरव चटर्जी ने भी अहम किरदार निभाया था। सोनाली बंगाल की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं, जो टेलीविजन में काम करती थीं। अपने करियर में सोनाली ने अपनी प्रतिभा और शानदार अभिनय से कई लोगों का दिल जीता।

एक्ट्रेस को कुछ ही समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे काफी समय से बीमार चल रही थीं। द टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक एक्ट्रेस का आज सुबह निधन हो गया।

अभिनेत्री की शादी शंकर चक्रवर्ती से हुई थी। उनकी इकलौती बेटी मुबई में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करती है। सोनाली और शंकर चक्रवर्ती दोनों ही बंगाली दर्शकों के पसंदीदा एक्टर्स रहे हैं। इस जोड़ी ने कई बंगाली शोज, टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है। रील जोड़ी के तौर पर भी उन्होंने कई शो होस्ट किए और नॉन फिक्शन प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।

सोनाली ने कई फिल्मों में भी काम किया है। रचना बनर्जी और फिरदौस अहमद-स्टारर 'हर जीत' (2002) में उनकी एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आई थी। उन्होंने 'बंधन' (2004) में जीत और कोयल मल्लिक के साथ अहम भूमिका निभाई थी।

द वेस्ट बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट्स फोरम ने भी अभिनेत्री के निधन पर दुख जताया है। उनका अंतिम संस्कार कथित तौर पर सुबह 10.30 बजे केओराटोला श्मशान घाट में किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+