फिल्म जगत से एक और बुरी खबर, फेमस एक्टर ने की सुसाइड की कोशिश, खून से लथपथ वीडियो किया शेयर

कोलकाता, 09 अगस्त: फिल्म जगत से जुड़ी एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बंगाली सिनेमा के जाने माने एक्टर सैबल भट्टाचार्य ने सुसाइड की कोशिश की। यही नहीं उन्होंने खून से लतपथ अपनी वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। बताया जा रहा है कि, सैबल भट्टाचार्य काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। उन्होंने ये कदम उठाया उस समय वो नशे की हालत में थे। फिलहाल एक्टर चित्तरंजन अस्पताल में भर्ती हैं।

खुद को धारदार हथियार से किया घायल

खुद को धारदार हथियार से किया घायल

बंगाली अभिनेता सैबल भट्टाचार्य ने अपने कोलकाता स्थित आवास पर आत्महत्या का प्रयास किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर चोटिल अवस्था में अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। चित्तरंजन अस्पताल में भर्ती होने से पहले वे दक्षिण कोलकाता स्थित अपने घर पर मिले थे। बंगाली धारावाहिक प्रोथोमा कादम्बिनी में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले सैबल अवसाद और मादक द्रव्यों के सेवन से ग्रसित हैं।

पत्नी-सास पर लगाए गंभीर आरोप

पत्नी-सास पर लगाए गंभीर आरोप

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, शराब के गंभीर प्रभाव में अवसाद के कारण सैबल भट्टाचार्य ने कल धारदार हथियार से खुद को चोट पहुंचाई। वो अभी चित्ररंजन अस्पताल में हैं और उनकी हालत स्थिर नहीं है। बताया जाता है कि वो प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में डिप्रेशन से गुजर रहे थे। वीडियो में उन्होंने अपनी हालत के लिए पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया था।

काम ना मिलने के चले हो गए थे डिप्रेशन के शिकार

काम ना मिलने के चले हो गए थे डिप्रेशन के शिकार

उन्होंने अमर दुर्गा, कोरी खेला, उरोन टुब्री और मिठाई समेत कई टीवी शोज में काम किया है। हालांकि इन दिनों उनके पास काम नहीं हैं। जिसके चलते वे तनाव में चल रहे हैं। एक्टिंग के अलावा सैबल स्क्रिप्ट और डॉयलॉग भी लिखते थे। हाल ही में बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे, बिधिशा डे मजूमदार और मॉडल-एक्टपर मंजूषा नियोगी ने आत्महत्या कर ली।

हाल ही में इन अभिनेत्रियों ने कर ली थी सुसाइड

हाल ही में इन अभिनेत्रियों ने कर ली थी सुसाइड

बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे कोलकाता के गरफा स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं। पुलिस के अनुसार, पल्लवी (25) एक बहुमंजिला आवासीय भवन की दूसरी मंजिल पर एक अपार्टमेंट के अंदर बेडशीट की मदद से छत के पंखे से लटकी मिली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कुछ ही दिनों बाद, एक और बंगाली अभिनेत्री, बिदिशा डी मजूमदार, दमदम में अपने घर के अंदर लटकी हुई पाई गई, जहाँ वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। इसके बाद अब एक और एक्टर के सुसाइड की कोशिश करने की खबर सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+