Laal Singh Chaddha: आमिर खान नहीं बल्कि ये सुपरस्टार थे मेकर्स की पहली पसंद! इस वजह से नहीं बनी बात

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा इन दिनों काफी चर्चा में है। लेकिन, क्या आप जानते हैं फिल्म में आमिर खान नहीं बल्कि ये सुपरस्टार होने वाले थे लाल सिंह चड्डा? आइए जानते हैं कौन

मुंबई, 13 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लगातार अलग-अलग तरह के रिव्यू सामने आ रहे हैं। उधर फिल्म को बायकॉट करने की मांग लगातार जारी है। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में लाल सिंह चड्ढा का रोल निभाने वाले आमिर खान की जगह पहले शाहरुख खान होने वाले थे?

ये एक्टर थे मेकर्स की पहली पसंद

ये एक्टर थे मेकर्स की पहली पसंद

फिल्म लाल सिंह चड्डा के लिए आमिर खान ने कड़ी मेहनत की है। फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी किया। यहां तक कि उन्हें फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' के राइट्स पाने के लिए कईं मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन आप में से कम ही लोग जानते होंगे कि, आमिर खान की जगह इस फिल्म में शाहरुख खान लाल सिंह चड्ढा होने वाले थे। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि, आमिर खान को इस रोल के लिए परफेक्ट समझा गया।

शाहरुख खान को किया था ऑफर

शाहरुख खान को किया था ऑफर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'कभी हां कभी ना' के डायरेक्टर कुंदन शाह ने शाहरुख खान को टॉम हैंक्स की फिल्म के हिंदी रीमेक का ऑफर दिया था। लेकिन उस समय फिल्म के राइट्स पाना बहुत बड़ी और मुश्किल बात थी। माना ये भी जा रहा है कि, मेकर्स को यह फिल्म बनाने के लिए इसमें कुछ जरूरी बदलाव करने पड़ते।

इस वजह से शाहरुख खान ने ठुकराया ऑफर

इस वजह से शाहरुख खान ने ठुकराया ऑफर

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म का सबसे पहला ऑफर अनिल कपूर को दिया गया था लेकिन अनिल कपूर ने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से इस ऑफर को ठुकरा दिया। बाद में मेकर्स ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ऑफर शाहरुख खान को दिया लेकिन प्रोडक्शन में आई दिक्कतों के कारण फिल्म को रोक दिया गया। ये फिल्म 90 के दशक में रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स के लिए इस फिल्म को बनाना एक बड़ा टास्क था।

वायरल हुआ शाहरुख खान का कैमियो

भले ही इस फिल्म को बनाने में कितना भी वक्त लगा हो लेकिन इसके बावजूद फिल्म में लाल सिंह चड्ढा का रोल निभाने वाले आमिर खान ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है। तो वहीं शाहरुख खान 2 मिनट के कैमियो से चारों तरफ छा गए। उनका कैमियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें उनका कैमियो देख थिएटर में फैंस खुशी से झूम उठे।

क्या कमाल कर पाएगी आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा?

क्या कमाल कर पाएगी आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा?

11 अगस्त को रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अलावा करीना कपूर और मोना सिंह अहम किरदार में नजर आए। 180 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक उतना बिजनेस नहीं कर पाई है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+