रणवीर अल्लाहबादिया का मां-बाप पर भद्दा कमेंट सुन खौल उठेगा खून, यूट्यूबर को पीएम ने किया था सम्मानित
Samay Raina India Got Latent show: स्टैंडअप कमेडियन समय रैना के अपने यूट्यूब चैनल पर एक शो चलाते हैं। नाम है इंडियाज कॉट लेटेंट, पिछले कुछ दिनों से ये विवादों में रहा है। इसकी वजह है बोल्ड कंटेंट और डार्क कॉमेडी। बीते एपिसोड में समय के साथ पैनल पर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया यूट्यूबर आशीष चंचलानी, कंटेंट क्रिएटर अपूर्व मुखीजा और कुछ अन्य लोग शामिल हुए थे।
यहां रणवीर ने एक कंटेस्टेंट्स से कहा, क्या आप अपने माता पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते देखना पसंद करेंगे। क्या आप उन्हें जॉइन करना चाहेंगे। आपके पास ये दो ऑप्शन हैं, इनमें से कोई एक चुनिए। रणवीर की ये क्लिप भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें, पीएम मोदी ने रणवीर को कंटेंट क्रिएटर सम्मान भी दिया था। इसके अलावा लिरिसिस्ट और जर्नालिस्ट नीलेश मिसरा ने भी लताड़ लगाई है।

लिरिसिस्ट नीलेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रणवीर के कमेंट की वीडियो पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, आप उन विकृत कंटेंट क्रिएटर्स से मिलिए जो हमारे देश की इकनॉमी को नया आकार दे रहे हैं। इन सबके लाखों में फॉलोअर्स होंगे, मुझे यकीन है। ये जो कंटेंट है उसे आप एडल्ट कंटेंट के नाम पर भी नहीं टैग कर सकते हैं। ये ऐसा है कि जिसे एक बच्चा आसानी से देख सकता है, वो अगर फोन यूज कर रहा है। मेकर्स और क्रिएटर्स के अंदर कोई जिम्मेदारी ही नहीं है। हैरानी इस बात की बिल्कुल भी नहीं है कि पैनल पर बैठ चार लोग और दर्शकों में से अधिकतर लोगों ने इस पर हंसा है।
नीलेश अपनी बात पूरी करते हुए आगे लिखा, दर्शकों, आप और इनके जैसे कई लोगों को इस पर हंसी भी आई होगी। इन्हें भारत में प्लेटफॉर्म और दर्शक बढ़ावा दे रहे हैं। ये इसी तरह के कंटेंट से करोड़ों लोगों तक पहुंच रहे हैं। साथ ही नीचे भी गिर रहे हैं। बोलने की आजादी के नाम पर मेकर्स कुछ भी कहते हैं और बच जाते हैं। आखिर में एक बार फिर आप उन कंटेंट क्रिएटर्स से मिलिए जो देश की क्रिएटिव इकोनॉमी को नया आकार दे रहे हैं। इसके अलावा भी लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर उबल रहा है। साथ ही लोग FIR करवाने की भी मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications