Battle Of Galwan: सलमान खान की फिल्म के टीजर से क्यों बौखलाया चीन? क्या है इसके पीछे का सच?
Battle Of Galwan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के टीजर को भारत में जबरदस्त सराहना मिली है और फैंस इसे देशभक्ति से भरा पावरफुल प्रोजेक्ट बता रहे हैं।
'बैटल ऑफ गलवान' के टीजर से बौखलाया चीन
हालांकि फिल्म के टीजर के सामने आते ही पड़ोसी मुल्क चीन बौखला गया है और वहां के मीडिया व विशेषज्ञों ने फिल्म पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल इस फिल्म को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

भारत-चीन गलवान झड़प पर बनी है ये फिल्म
चीनी सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक भारत-चीन गलवान झड़प पर बनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चीन में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
'बैटल के इतिहास को बदलने की हुई कोशिश'
-रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और भारतीय सिनेमा इस बैटल के इतिहास को बदलने की कोशिश कर रहा है।
-चीनी विशेषज्ञों का कहना है- कोई भी ड्रामा या फिल्म कितनी भी भावनात्मक क्यों न हो, वह चीन के पवित्र क्षेत्र या ऐतिहासिक तथ्यों को प्रभावित नहीं कर सकती।
सलमान खान की फिल्म को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
सलमान खान के टीजर पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विशेषज्ञों ने कहा है कि बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में भावनाओं और मनोरंजन पर आधारित होती हैं। उनका दावा है कि चाहे फिल्म कितनी भी ओवरड्रामैटिक क्यों न हो, वह इतिहास को नहीं बदल सकती और न ही चीनी सेना की अपने इलाके की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को कमजोर कर सकती है। इतना ही नहीं कुछ चीनी सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस फिल्म को तथ्यों से परे और अति-नाटकीय करार दिया है।
LAC विवाद पर चीन का रुख
-गलवान घाटी को लेकर चीन एक बार फिर अपने पुराने दावे दोहराता नजर आया है। चीन का कहना है कि गलवान घाटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के चीनी हिस्से में आती है और वहां उनके सैनिक लंबे समय से गश्त करते रहे हैं।
-चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत ने पहले सड़कें और ढांचा बनाकर स्थिति बदली। इसके बाद LAC पार कर तनाव बढ़ाया। 15 जून 2020 को भारतीय सैनिकों ने कथित तौर पर समझौते का उल्लंघन किया था। चीन का दावा है कि उसके सैनिक बातचीत के लिए पहुंचे थे लेकिन इसी दौरान हिंसक झड़प हुई जिसमें दोनों पक्षों को नुकसान हुआ।
गलवान झड़प में भारत के 20 जवान हुए थे शहीद
-15 जून 2020 की रात गलवान वैली में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।
-वहीं ऑस्ट्रेलियाई अखबार द क्लैक्सन की रिपोर्ट के मुताबिक इस झड़प में चीन के 38 सैनिक मारे गए थे। हालांकि चीन ने आज तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
-इस घटना के बाद भारत-चीन रिश्तों में भारी तनाव आ गया था और भारत सरकार ने कई चीनी कंपनियों और ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का बड़ा फैसला लिया था।
कब रिलीज होगी सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान'?
-सलमान खान की इस बहुचर्चित फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। पहले ये फिल्म 17 मार्च 2026 (ईद) के मौके पर रिलीज होने वाली थी। फिर खबर आई कि उसी दिन साउथ के फेमस एक्टर यश की मूवी 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' भी थिएटर्स में रिलीज होगी। सिनेमाघरों में दूसरी बड़ी फिल्मों से क्लैश के चलते 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट को बदल दिया गया।
-अब समान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' आगामी 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications