Bastar Trailer: 'बस्तर' का दिल दहला देने वाला ट्रेलर रिलीज, अदा शर्मा ने उड़ाए सबके होश

Bastar Trailer Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी सुपरहिट फिल्म द केरल स्टोरी के बाद अब एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रही हैं। अदा शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' का ट्रेलर आज यानी 5 मार्च 2024 को रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर ने लोगों को फिल्म के प्रति और अधिक उत्साहित कर दिया है।

'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि फिल्म 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' के 2 मिनट और 35 सेकंड के ट्रेलर में अदा शर्मा फिर से अपने बेजोड़ अंदाज में दिखाई दे रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

bastar

देश के जवानों की मौत का जश्न
इस ट्रेलर की शुरुआत में कुछ दिल दहला देने वाली झलकियां हैं और कहा जा रहा है कि भारतीय नक्सली, आईएसाईएसआई और बोको हरम के बाद दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन है। इसके बाद ट्रेलर में नक्सलियों द्वारा सीआरपीएफ जवानों को मारने और गोलियों से भून देने वाले दृश्य भी दिखाए गए हैं।

जेएनयू के छात्रों की खुशी
ट्रेलर के शुरुआत में दिखाया गया है कि किस तरह से जेएनयू के छात्रों द्वारा देश के जवानों की मौत का जश्न मनाया जाता है। इंसानों को काटने के सीन से लेकर राष्ट्रगान गाने पर बच्चों को जलाए जाने, राजनीतिक हस्तियों की गोली मारकर हत्या करने और निर्दोष लोगों को फांसी पर लटकाए जाने के सीन्स तक इस ट्रेलर में मौजूद हैं।

15 मार्च 2024 को रिलीज होगी फिल्म
ट्रेलर में मेकर्स ने कई सच्ची घटनाओं को दर्शाया है। विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन हैं। फिल्म की लीड हीरोइन अदा शर्मा हैं। ये फिल्म आगामी 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+