एयरपोर्ट पर ऐसे फंसीं बरखा सेनगुप्ता, फेमस एयरलाइन कंपनी ने किया ये सब, पोस्ट में हुआ खुलासा

Barkha Sengupta: टीवी एक्ट्रेस बरखा सेनगुप्ता ने भारत की एक मशहूर एयरलाइन कंपनी के साथ यात्रा करने के अपने खराब अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

barkha sengupta

Barkha Sengupta: टीवी एक्ट्रेस बरखा सेनगुप्ता इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने भारत की एक मशहूर एयरलाइन कंपनी के साथ यात्रा करने के अपने खराब अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके इस पोस्ट को पढ़ने के बाद से लोग उन्हें लेकर चर्चा कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में बताया है कि एक मशहूर एयरलाइन कंपनी के साथ यात्रा करते समय उन्हें प्लेन पर बोर्डिंग करने को लेकर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था। बरखा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एयरपोर्ट पर बरखा सेनगुप्ता के साथ हुआ ये सब

एयरपोर्ट पर बरखा सेनगुप्ता के साथ हुआ ये सब

बरखा सेनगुप्ता ने अपने पोस्ट में बताया है कि उन्हें बोर्डिंग गेट और बाकी जरूरी मामलों के बारे में एयरलाइन कंपनी ने कोई उचित जानकारी नहीं दी थी। बरखा ने अपने अनुभव को शेयर करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साफ साफ लिख दिया है कि वह कभी भी उस एयरलाइन कंपनी के साथ उड़ान नहीं भरेंगी।

बरखा का पोस्ट हो रहा है वायरल

बरखा का पोस्ट हो रहा है वायरल

बरखा ने अपने पोस्ट में लिखा है- बोर्डिंग गेट बदल गया लेकिन स्टाफ को कोई परवाह नहीं थी...किसी ने कोई माफी नहीं मांगी....यहां तक कि बदले गए बोर्डिंग गेट पर भी गलत शहर दिखाया जा रहा था... स्टाफ भ्रमित यात्रियों को देखकर बस इधर-उधर टहल रहे थे.. किसी स्टाफ को कुछ नहीं पता था...मैं इनके साथ फिर कभी उड़ान नहीं भरूंगी।

बरखा ने लिखा- इस एयरलाइन के साथ यात्रा नहीं करूंगी

बरखा ने लिखा- इस एयरलाइन के साथ यात्रा नहीं करूंगी

बरखा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- एयरपोर्ट से प्लेन तक जाने के लिए मैंने कभी भी इतनी लंबी बस यात्रा नहीं की है। बस भी उस एयरलाइन की नहीं थी जिसके साथ हम उड़ान भर रहे थे। फ्लाइट भी काफी डिलेड थी क्योंकि यात्री अपान बोर्डिंग गेट ढूंढ रहे थे। बरखा ने लिखा कि उनका इस यात्रा को लेकर काफी खराब अनुभव रहा।

साल 2021 में पति से हुईं अलग

साल 2021 में पति से हुईं अलग

आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस बरखा बिस्ट ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद अपने बॉयफ्रेंड एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता के साथ मार्च 2008 में शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2011 में उनकी एक प्यारी सी बेटी मीरा भी हुई। कुछ साल तक उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी चली लेकिन अचानक ही साल 2021 में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। फिलहाल बरखा सिंगर मदर होकर अपनी बेटी मीरा को पाल रही हैं।

वेब सीरीज में नजर आएंगी बरखा सेनगुप्ता

वेब सीरीज में नजर आएंगी बरखा सेनगुप्ता

बरखा सेनगुप्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पति इंद्रनील से अलग होने के बाद अपने काम से ब्रेक लिया था ताकि वह अपनी बेटी को अच्छे से पाल सकें और उसे समय दे सकें। अब जल्द ही बरखा सेनगुप्ता 2 अलग अलग वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इनमें से एक वेब सीरीज में वह सुनील शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+