बांग्लादेश हिंसा को सोनम कपूर ने बताया 'भयानक', एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में बद से बदतर हो रहे हालातों को लेकर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर का बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर बांग्लादेश में हुए प्रदर्शनों को अभिनेत्री ने भयानक बताया है।

बताते चलें कि सत्तारूढ़ आवामी लीग के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पो में 14 पुलिकर्मियों और 97 लोगों की मौत हो गई है। हिंसा में सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

Sonam kapoor

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया गया था कि झड़पों के दौरान 66 लोगों की मौत हो गई थी। सोनम ने लिखा- ये भयानक है। आइये हम सभी बांग्लादेशी लोगों के लिए प्रार्थना करें।

घटना में सैकड़ों लोगों की मौत
बताते चलें कि बांग्लादेश में हिंसा की खबर ने पूरी दुनिया को परेशान कर दिया है। इस घटना में 300 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है। प्रधानमंत्री शेखर हसीना द्वारा आदेश को उलटने की छात्रों की मांगों को पूरा करने से इंकार करने के बाद ही ये प्रदर्शन तेज हुए।

Sonam kapoor

शेख हसीना ने दिया इस्तीफा
बताते चलें कि प्रदर्शनकारियों के हंगामे के बाद शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे सैन्य हैलीकॉप्टर से ढाका छोड़कर निकल गई हैं। प्रोथोल आलो अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सैन्य हैलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हुईं। वे अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं और अब सेना की कमान संभालने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+