'बाहुबली' प्रभास ने अपनी शादी को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, 'आदिपुरुष' के फाइनल ट्रेलर लॉन्च पर कह दी ये बात

Prabhas Wedding: फिल्म 'आदिपुरुष' के लीड हीरो प्रभास ने हाल ही में अपनी मूवी के फाइनल ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। प्रभास की शादी इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

prabhas

Prabhas Wedding: तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। प्रभास जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह प्रभु श्रीराम का किरदार निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच गत 6 जून की शाम को तिरुपति बालाजी मंदिर में इस फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज गया है। इस इवेंट में प्रभास ने अपनी शादी को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है।

इन हीरोइनों के साथ जुड़ा है प्रभास का नाम
आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार प्रभास अभी तक बैचलर हैं। हालांकि उनका नाम अभी तक कई हीरोइनों के साथ जुड़ सकता है। प्रभास के फैंस उनकी शादी को लेकर हमेशा ही काफी उत्साहित नजर आते हैं। जानकारी के अनुसार प्रभास का नाम साउथ की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी और फिल्म 'आदिपुरुष' की को-एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ भी जुड़ चका है।

प्रभास ने अपनी शादी को लेकर किया ये खुलासा
प्रभास ने कभी भी अपने अफेयर या शादी को लेकर मीडिया के सामने कोई बात नहीं की है। वह हमेशा इन मामलों पर चुप ही रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ ली है। हाल ही में एक इवेंट में प्रभा ने कहा है कि वह तिरुपति में शादी करेंगे। प्रभास की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'आदिपुरुष' के फाइनल ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्टर ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

प्रभास ने बताया कहां करेंगे शादी
इस फाइनल ट्रेलर लॉन्च इवेंट में प्रभास मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे और उन्होंने फैंस के सवाल का जवाब देते हुए कहा- मैं तिरुपति में शादी करूंगा। उनकी ये बात सुनकर फैंस उनकी शादी को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। इवेंट के दौरान प्रभास ने अपने फैंस से वादा भी किया कि वह हर साल 2 फिल्में जरूर करेंगे और अगर हो सके तो तीसरी फिल्म भी करने की कोशिश करेंगे। प्रभास की ये बात सुनकर लोग खुश हो गए हैं।

तिरुपति मंदिर पहुंचे थे प्रभास
आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' के फाइनल ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट से पहले प्रभास भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए अपनी टीम के साथ तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

16 जून को रिलीज होगी ये फिल्म
फिल्म 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत हैं। ये मूवी एक माइथोलॉजिकल ड्रामा है, जो महाकाव्य रामायण के मॉर्डन एडाप्टेशन पर आधारित है। इस फिल्म में प्रभास के साथ साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आएंगी। कृति सेनन इस फिल्म में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान रावण रोल निभाते नजर आ रहे हैं। 500 करोड़ रुपए के बजट में बनीं ये फिल्म पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में आगामी 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+