BAFTA विनर 'बूंग' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों आएगी फिल्म

बाफ्टा पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म 'बूंग' 6 मार्च को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माताओं ने नई रिलीज डेट की घोषणा के साथ इसका ताजा पोस्टर भी जारी किया है। इस फिल्म का निर्माण Excel Entertainment, Chalkboard Entertainment और Suitable Pictures ने मिलकर किया है।

Boong

79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत
हाल ही में लंदन में आयोजित 79वें British Academy Film Awards में 'बूंग' ने 'बेस्ट चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म' का पुरस्कार अपने नाम किया। यह उपलब्धि भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी प्रतिस्पर्धा को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया।

भावनात्मक कहानी ने जीता दिल
Laxmipriya Devi द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म एक छोटे बच्चे की भावनात्मक यात्रा को दर्शाती है। कहानी एक ऐसे मासूम लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी माँ को खास तोहफा देना चाहता है। उसके लिए सबसे बड़ा उपहार अपने दूर रह रहे पिता को घर वापस लाना है।

मासूमियत से भरी तलाश
पिता की खोज में निकलने के दौरान उसकी दुनिया कई चुनौतियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरती है। अंततः यह सफर उसे एक ऐसी सीख और अनुभव देता है, जो किसी भी भौतिक तोहफे से कहीं अधिक मूल्यवान है। फिल्म परिवार, प्रेम और उम्मीद की भावना को संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत करती है।

दोबारा रिलीज से बढ़ी उम्मीदे
बाफ्टा जीत के बाद फिल्म को दोबारा बड़े पर्दे पर लाने का फैसला दर्शकों को इसे सिनेमाघरों में देखने का नया अवसर देगा। निर्माताओं को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने के बाद फिल्म को देश में भी व्यापक दर्शक वर्ग मिलेगा। 'बूंग' की पुनः रिलीज भारतीय सिनेमा की वैश्विक सफलता का जश्न मनाने जैसा कदम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+